लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से नोएडा, ग्रेटर नोएडा में यातायात बाधित

By भाषा | Updated: September 1, 2021 12:23 IST

Open in App

गौतम बुद्ध नगर में बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण नोएडा व ग्रेटर नोएडा में यातायात काफी देर तक बाधित रहा। ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी गोल चक्कर, नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर, पर्थला गोल चक्कर तथा यहां के कई अंडरपास में पानी भरने की वजह से काफी देर तक जाम लगा रहा। तेज बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हो गया और कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई। नोएडा यातायात पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर यातायात संबंधी जानकारी ट्विटर पर दी।इसमें बताया गया कि ग्रेटर नोएडा के परी चौक, गौर गोल चक्कर, यामहा कट और दादरी के तिलपता, रेलवे रोड के पास आज सुबह जलभराव के कारण भारी जाम लग गया। नोएडा के डीएनडी पुल, अट्टा अंडरपास, एनटीपीसी अंडरपास तथा सेक्टर 62 के अंडरपास में पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खोड़ा कॉलोनी चौराहा, महामाया फ्लाईओवर के पास सड़क पर जलभराव हो गया और जाम लग गया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पर्थला गोल चक्कर पर यातायात का दबाव अधिक है। पुलिस ने लोगों से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNoida International Airport: पीएम मोदी आज करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, नोएडा की कई सड़कों पर आज रात 11 बजे तक आवाजाही बंद

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी