लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: निर्भया मामले में दोषियों की क्यूरेटिव याचिका खारिज, गिरफ्तार DSP पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने की पुलवामा हमले की जांच की मांग

By भाषा | Updated: January 14, 2020 15:06 IST

Open in App

निर्भया मामला: न्यायालय ने दो मुजरिमों की सुधारात्मक याचिका खारिज की

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के दो मुजरिमों की सुधारात्मक याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने मौत की सजा पाने वाले चार मुजरिमों में से विनय शर्मा और मुकेश कुमार की सुधारात्मक याचिकायें खारिज कर दीं। इन दोनों मुजरिमों की सुधारात्मक याचिका पर न्यायाधीशों के चैंबर में कार्यवाही की गयी। अदालत ने इस मामले के चारों मुजरिमों को 22 जनवरी को सवेरे सात बजे तिहाड़ जेल में मृत्यु होने तक फांसी पर लटकाने के लिए आवश्यक वारंट जारी किया था। इसके बाद विनय और मुकेश ने सुधारात्मक याचिका दायर की थी।

नौसेना प्रमुख ने पूर्व कर्मियों से कहा, सेना के बारे में गलतफहमी दूर कर, सकारात्मक संदेश दें

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने मंगलवार को पूर्व कर्मियों से कहा कि वे समाज में अपनी प्रतिष्ठा का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर सेना को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करने के लिए करें। ‘फोर्थ आर्म्ड फोर्सज वेटरंस डे’ पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने यह बात कही। सिंह ने कहा, ‘‘मौजूदा कर्मियों और पूर्व कर्मियों के बीच संबंध अमिट और शाश्वत है। आप सुझावों, अनुरोधों, सिफारिशों और पाठ्यक्रम में सुधार किसी के भी संबंध में सेना से सम्पर्क करने से ना कतराएं।’’ उन्होंने पूर्व कर्मियों से अपील की कि वे समाज में अपनी प्रतिष्ठा का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर सेना को लेकर फैली गलत धारणाओं को दूर करने के लिए करें।

अन्य बड़ी खबरें 

- जेएनयू हमला मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा मंगलवार को दो संदिग्धों और हमले में घायल कुछ लोगों से पूछताछ करेगी।- लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कश्मीर घाटी में पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार कहा कि पुलवामा हमले की नए सिरे से जांच की जरूरत है।- दिल्ली की एक अदालत ने बिहार में मुजरफ्फरपुर के एक आश्रय गृह में कई लड़कियों के कथित यौन और शारीरिक शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा है।- केरल सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी और शीर्ष न्यायालय से अनुरोध किया कि इस कानून को संविधान से इतर घोषित किया जाए।- जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के तीन जवानों और पांच नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस और रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अर्थ जगत की बड़ी खबरें

- अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 30 प्रतिशत घटकर 64,000 इकाई रह गई।- थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दिसंबर, 2019 में बढ़कर 2.59 प्रतिशत पर पहुंच गई। मुख्य रूप से प्याज और आलू के दाम बढ़ने से थोक मुद्रास्फीति बढ़ी है।

विदेश और खेल जगत की बड़ी खबरें

- अमेरिका की महिला सांसद डेबी डिंगल ने कहा है कि कश्मीर के हालात मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं।- भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए सर्किट पर जीत के साथ वापसी करते हुए होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में उक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ महिला युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और शुभंकर डे मंगलवार को शुरू हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के क्वालीफाइंग मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपकांग्रेसपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह