लाइव न्यूज़ :

Top News 19th December: ट्रंप के खिलाफ निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव पास, IPL नीलामी आज, CAA-NRC को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 07:31 IST

सीएबी और एनआरसी के विरोध में वामदलों का देशव्यापी प्रदर्शन. ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें lokmatnews.in से.

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक अधिकार संगठन ने अहमदाबाद बंद का आह्वान कियाआईपीएल नीलामी आज , 971 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव पास

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग तथा कांग्रेस में अवरोध डालने के आरोपों में महाभियोग निचले सदन से पास हो गया है। मतदान से पहले बुधवार को प्रतिनिधि सभा में बहस शुरू हुई। डेमोक्रेटों के नियंत्रण वाली प्रतिनिधि सभा द्वारा ट्रंप पर महाभियोग प्रस्ताव पास किए जाने के बाद अब सीनेट में सुनवाई होगी। सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत प्राप्त है और वहां देश के 45वें राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए मतदान होने की संभावना नहीं लगती। 

सीएबी और एनआरसी के विरोध में वामदलों का देशव्यापी प्रदर्शन

माकपा और भाकपा सहित अन्य सभी वामदलों ने नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में आज देशभर में साझा प्रदर्शन का आह्वान किया है। बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार संसद से पारित सीएबी को संविधान की मूलभावना के विरोधाभासी मानते हुये वामपंथी दलों ने इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करने का फैसला किया है। बयान के मुताबिक संसद से सीएबी पारित होने और एनआरसी को पूरे देश में लागू करने की सरकार की घोषणा से भारत के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। इसके विरोध में देशभर में जारी प्रदर्शन इस बात का प्रतीक हैं कि सरकार जनसामान्य की भावनाओं के खिलाफ सीएबी और एनआरसी को लागू करने जा रही है। वामदलों माकपा, भाकपा, भाकपा माले, फॉरवर्ड ब्लॉक और रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ने सरकार के इन फैसलों के विरोध में अपनी सभी प्रादेशिक और जिला इकाईयों से 19 दिसंबर को प्रदर्शन आयोजित करने को कहा है। 

अल्पसंख्यक अधिकार संगठन ने अहमदाबाद बंद का आह्वान किया

गुजरात में एक अल्पसंख्यक अधिकार संगठन ने बुधवार को नये नागरिकता कानून और एनआरसी लागू किए जाने के विरोध में 19 दिसंबर को अहमदाबाद बंद का आह्वान किया। ‘‘अल्पसंख्यक अधिकार मंच’’ के शमशाद पठान ने कहा कि बृहस्पतिवार को दिन भर के बंद के दौरान वडोदरा, गोधरा और लुनावाडा से कारोबारी और दुकानदार हिस्सा लेंगे। दलित नेता एवं निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि बृहस्पतिवार को बनासकांठा जिले में उनके विधानसभा क्षेत्र वडगाम के अंतर्गत आने वाले 50 गांवों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की प्रतियां जलाई जाएंगी। संशोधित कानून के विरोध में कुछ विश्वविद्यालयों समेत समूचे देश में प्रदर्शन हो रहे है। संशोधित कानून में 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना के शिकार गैर मुस्लिमों को नागरिकता देने का प्रावधान है। 

आईपीएल नीलामी आज , 971 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

आईपीएल के लिए आज कोलकाता में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में 971 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी जिनमें 713 भारतीय और 258 विदेशी खिलाड़ी होंगे । इनमें 215 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 754 घरेलू क्रिकेटर जबकि एसोसिएट देशों के दो क्रिकेटर हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों में 19 भारत के अंतरराष्ट्रीय, 634 घरेलू और 60 ऐसे घरेलू क्रिकेटर हैं जो कम से कम एक आईपीएल मैच खेल चुके हैं । वहीं 196 अंतरराष्ट्रीय विदेशी खिलाड़ी और 60 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है । इनमें भी दो एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं । अफगानिस्तान (19), आस्ट्रेलिया (55), बांग्लादेश (छह), इंग्लैंड (22), नीदरलैंड (एक), न्यूजीलैंड (24), दक्षिण अफ्रीका (54), श्रीलंका (39), अमेरिका (एक), वेस्टइंडीज(34) और जिम्बाब्वे (तीन) के खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे ।

भारतीय नौसेना प्रमुख श्रीलंका जाएंगे

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौवहन संबंधों को और मजबूत करने और उसे बढ़ाने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को श्रीलंका जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी भारतीय नौसेना प्रमुख की यात्रा तब हो रही है जब एक महीने पहले श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भारत आए थे। आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह वाइस एडमिरल पियाल डी सिल्वा, श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर, अन्य सेवाओं के प्रमुखों और श्रीलंका सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘नौसेना प्रमुख श्रीलंका नौसेना प्रबंधन बोर्ड के साथ चर्चा करेंगे।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह