लाइव न्यूज़ :

पढ़ें आज दिन भर की 5 बड़ी खबरें, CBI में रिश्वतखोरी, अमृतसर रेल हादसे को लेकर हुआ नया खुलासा

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 22, 2018 18:05 IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चेयरमैन के बेटे अभिजीत यादव की हत्या के आरोप में उसकी सगी माँ को अदालत ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Open in App

22 अक्टूबर के पूरे दिन की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं। मांस कारोबारी मोईन कुरैशी मामले CBI के डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चेयरमैन के बेटे अभिजीत यादव की हत्या के आरोप में उसकी सगी माँ को अदालत ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

CBI के टॉप अफसरों पर लगे रिश्वतखोरी के आरोप का PM मोदी ने लिया संज्ञान, चीफ और डिप्टी चीफ को किया तलबकेंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया, जिसके बाद राकेश अस्थाना ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आरोपों की लिस्ट निकाली है और उन पर भी रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। जांच ऐजेंसी के नंबर एक और दो नंबर के अधिकारियों पर उठी उंगली के बाद मामले में सीधा संज्ञान प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी ने लिया है और सीबीआई चीफ आलोक वर्मा व उनके उपनिदेशक को तलब किया है। वहीं, केंद्रीय जांच ब्‍यूरो ने मोईन कुरैशी मामले में सीबीआई अधिकारी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें...अभिजीत यादव हत्याकांड: मुख्य आरोपी मीरा यादव को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजाउत्तर प्रदेश विधान परिषद के चेयरमैन के बेटे अभिजीत यादव की हत्या के आरोप में उसकी सगी माँ को अदालत ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार (21 अक्टूबर) को अभिजीत यादव का शव मिला था। सोमवार को पुलिस ने अभिजीत की माँ मीरा यादव को हत्या के मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया है कि मीरा यादव ने अभिजीत यादव की गला घोंट कर हत्या करने का बात स्वीकार की है। पुलिस ने अभिजीत के भाई अभिषेक यादव को भी मामले में गिरफ्तार किया है। और पढ़ें...हज कमेटी के सदस्य सैयद मोहम्मद अशरफ ने दिया इस्तीफा, काम में दखलअंदाजी का लगाया आरोपहज कमेटी ऑफ इण्डिया के सदस्य सैयद मुहम्मद मकसूद अशरफ ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय पर कमेटी को आजादी से काम नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए आज पद से इस्तीफा दे दिया। अशरफ ने यहां प्रेस कान्फ्रेंस में आरोप लगाया कि मंत्रालय हज कमेटी को हाजियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देने वाली एक स्वायत्तशासी संस्था के रूप में काम नहीं करने दे रहा है। मंत्रालय कमेटी के कामकाज में लगातार दखलंदाजी करने के साथ-साथ उसके निर्णयों को भी अक्सर पलट देता है। ऐसे हालात में वह इस्तीफा दे रहे हैं। और पढ़ें...अमृतसर रेल हादसा: रावण दहन के आयोजक ने वीडियो जारी कर किया खुलासा, रेल मंत्री के दावों की खुली पोलअमृतसर में विजय दशमी के दिन रावण दहन के आयोजक ने एक वीडियो जारी करके नया खुलासा किया है। रावण दहन के आयोजक सौरभ मदान ने अज्ञात स्थान से वीडियो बना जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो को पोस्ट किया है। सौरभ मदान वीडियो में पंजाबी में बोलते दिख रहे हैं। सौरभ ने कहा, हमनें सभी अनुमतियां ले ली गई थीं, भीड़ को भी कम से कम दस बार इस बात की चेतावनी दी गई है कि वह रेल की पटरियों पर ना खड़े हो। हादसे से बहुत तकलीफ हुई है लेकिन कुछ लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।'' और पढ़ें...#MeToo सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मनोहर लाल शर्मा की PIL, की थी हर मामले की अलग FIR दर्ज करने की माँगदेश में #MeToo मूवमेंट का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।  #MeToo के तहत यौन शोषण को लेकर वकील मनोहर लाल शर्मा ने याचिका दायर कर ट्रायल के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है। सीजीआई रंजन गोगोई ने कहा कि जब मामला लिस्ट होगा तो आपको बता दिया जाएगा कि इस मामले पर सुनवाई होगी या नहीं। फिलहाल इस मामले पर सुनवाई नहीं की जाएगी। और पढ़ें...​​​​​​​

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप