लाइव न्यूज़ :

भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेश विशेष स्थान रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 17:19 IST

Open in App

तोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेश विशेष स्थान रहेगा। प्रधानमंत्री ने खासतौर पर तोक्यो के लोगों की और मेजबान देश की जनता के साथ ही वहां की सरकार की भी सराहना की और कहा कि उनके बेजोड़ आतिथ्य, और इस ओलंपिक के जरिए एकजुटता का संदेश फैलाने के लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। मोदी ने कहा,‘‘भारतीय खेलों के इतिहास में तोक्यो पैरालंपिक का हमेश विशेष स्थान रहेगा। प्रत्येक भारतीय की स्मृति में ये खेल अंकित रहेंगे और खेलों के प्रति जुनून के लिए खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे। इस दल का प्रत्येक सदस्य विजेता है और प्रेरणा स्रोत है।’’ गौरतलब है कि भारत ने पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक मिलाकर कुल 19 पदक जीते और पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे देश पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ भारत ने ऐतिहासिक संख्या में पदक जीते हैं और उससे हम प्रसन्नता से भरे हैं। मैं कोच, सहयोगी कर्मचारियों और खिलाड़ियों के परिवारों की सराहना करता हूं कि उन्होंने खिलाड़ियों को लगातार सहयोग दिया। हम खेलों में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सफलता को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार