लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः Today's Chanakya के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बड़ी जीत, BJP को तगड़ा झटका 

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 7, 2018 20:18 IST

मध्यप्रदेश में 2013 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 230 सीटों में 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया था। जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई ‌थी।

Open in App

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के शुक्रवार (7 दिसंबर) की शाम को एग्जिट पोल आए गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नुकसान हो सकता है और कांग्रेस बढ़त बना सकती है। इससे जाहिर हो रहा है कि बीजेपी अपना गढ़ इस बार बचाने में विफल हो सकती है। आइए आपको बताते हैं टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल क्या लगा रहा है अनुमान... 

टुडेज चाणक्या के पोल के मुताबिक, बीजेपी को सूबे में 103 सीटों तक मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, जबकि कांग्रेस को 125 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 2 सीटें जाते हुए दिखाई दे रही हैं। उल्लेखनीय है एमपी में कुल 230 सीटें हैं। बहुमत के लिए 116 सीटों पर बहुमत है।

वहीं, इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक, बीजेपी को सूबे में 102 से120 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 104-122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं अन्य के खाते में 4-11 सीटें बताई जा रही हैं।

इंडिया टुडे+एक्सिस माई इंडिया के पोल के अनुसार, कांग्रेस को सूबे में 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी के खाते में 40 फीसदी जा सकते हैं। प्रदेश में दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।  

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी यह चुनाव शिवराज सिंह के बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में किए गए कामों पर लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान भी अमित शाह व पीएम मोदी की सभाएं ही चर्चा का विषय रहीं। आमतौर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले शिवराज सिंह चौहान पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सुर्खियों से दूर रहे।

दूसरी ओर राहुल गांधी से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया चर्चा में रहे हैं। हालांकि प्रमुख एग्जिट पोलों के नतीजे इस तरह हैं।

मध्यप्रदेश में 2013 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 230 सीटों में 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया था। जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई ‌थी।

टॅग्स :एग्जिट पोल्समध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज