लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः हमारे इतिहास में नफरत की जगह नहीं है, हमारा देश प्रेम वाला देश हैः राहुल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 18:37 IST

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ और एक फरवरी को बजट पेश किया गया। 

Open in App

संसद के बजट सत्र का आज मंगलवार (4 फरवरी 2020) को चौथा दिन है और आज भी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर हंगामा हो सकता है। बीते दिन सोमवार को ग्रेस, तृणमूल, माकपा और राजद समेत विपक्षी दलों के सांसदों ने लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के भाषण का विरोध किया था और सीएए को संविधान विरोधी बताया था। दिल्ली चुनाव-2020 को लेकर आज आम आदमी पार्टी अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस के लिए दिल्ली के राजौरी गार्डन में चुनाव जनसभा को संबोधित करेंगे। 

दिन भर की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहे इस लाइव ब्लॉग के साथ।

04 Feb, 20 05:26 PM

04 Feb, 20 05:01 PM

04 Feb, 20 04:30 PM

04 Feb, 20 03:02 PM

पीएम और गवर्नर जाते हैं तो लगाए जाते हैं गो बैक के नारे:दिलीप घोष

बंगाल बीजेपी के चीफ दिलीप घोष लोकसभा में कहा, बंगाल में रोहिंग्या और रिफ्यूजियों को कोई गो बैक नहीं कहता। वोटर बनाकर उनका स्वागत होता है। पीएम और गवर्नर जाते हैं तो उन्हें गो बैक कहा जाता है।

04 Feb, 20 03:00 PM

दो बजे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।

04 Feb, 20 01:34 PM

देशभक्ति पाठ्यक्रम लाया जाएगा: AAP

मनीष सिसोदिया ने कहा, दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में शुरू की गई हैपिनेस करिकुलम और एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम की सफलता के बाद देशभक्ति पाठ्यक्रम भी लाया जाएगा।

04 Feb, 20 01:33 PM

दिल्ली जनलोकपाल बिल पर AAP सरकार का संघर्ष जारी रहेगा

मनीष सिसोदिया ने कहा, AAP ने दिल्ली जनलोकपाल बिल 2015 में पारित किया था, जो पिछले 4 सालों से केंद्र सरकार के पास लंबित है, उसको पारित करने के लिए AAP सरकार का संघर्ष जारी रहेगा।

04 Feb, 20 01:32 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: AAP ने जारी किए घोषणा पत्र

मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार का घोषणा पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र में केजरीवाल द्वारा किए गए 10 वादे हैं। 

04 Feb, 20 12:49 PM

प्रह्लाद जोशी बोले, बीजेपी के लोग महात्मा गांधी के असली भक्त हैं, ये लोग नकली गांधी जैसे सोनिया और राहुल को मानने वाले हैं 

04 Feb, 20 12:20 PM

अनंत कुमार हेगड़े के गांधी वाले बयान पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा- ये रावण की औलाद हैं

कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अनंत कुमार हेगड़े के महात्मा गांधी पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, आज ये  महात्मा गांधी को गाली दे रहे हैं, ये रावण की औलाद हैं। राम के पुजारी का अपमान कर रहे हैं। 

04 Feb, 20 12:15 PM

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर से शुरू की गई

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर से शुरू की गई है। अनंत कुमार हेगड़े के गांधी पर दिए बयान के बाद विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया था। जिसके बाद कार्यवाही 12 बजे कर स्थगित की गई थी। 

04 Feb, 20 11:59 AM

राष्ट्रीय स्तर पर NRC लागू करने को लेकर अभी कोई फैसला नहींः गृह राज्य मंत्री

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दिए अपने लिखित जवाब में कहा है कि अब तक केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल रजिस्टर ऑफ इंडियन सिटिजन्स (NRC) को लागू करने के लिए कोई फैसला नहीं किया है। 

04 Feb, 20 11:42 AM

निर्भया केस पर बोले प्रकाश जावड़ेकर, राज्य सरकार दोषी

कद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने निर्भया केस पर दोषियों की फांसी पर लटकाए जाने पर हुई देरी पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रकाश जावड़ेकर ने संजय सिंह के बयान के बाद कहा कि देरी के लिए राज्य सरकार दोषी है। 

04 Feb, 20 11:41 AM

आप सांसद संजय सिंह ने कहा- निर्भया गैंगरेप पर जल्द फांसी हो

राज्यसभा में निर्भया केस पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि निर्भया गैंगरेप की सजा टालना उचित नहीं है।

04 Feb, 20 11:17 AM

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित अनंत कुमार हेगड़े के गांधी पर दिए बयान पर विपक्ष ने हंगामा किया है। 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, के सुरेश, अब्दुल खालिक और हिबी इदीन ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया था। 

04 Feb, 20 11:21 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में असम बोड़ो समझौते को ऐतिहासिक बताया है। 

04 Feb, 20 10:07 AM

संसद सत्र पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक, पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे

संसद सत्र पहले बीजेपी संसदीय दल की बैठक हो रही है। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी सहित प्रकाश जावड़ेकर और निर्मला सीतारमण भी पहुंच गई हैं। बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा, र गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१संसद बजट सत्रदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू