लाइव न्यूज़ :

19 मई का इतिहास : आज ही के दिन पीएम पद के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर लगी थी मुहर, जाने इतिहास के पन्नों में आज के दिन और क्या दर्ज है

By भाषा | Updated: May 19, 2022 12:28 IST

अन्य बहुत सी घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने के विकास का दिन भी है। 1743 में 19 मई को ही ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे2004 में आज ही के दिन कांग्रेस में पीएम पद के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम पर मुहर लगी थी 2004 के आम चुनावों में कांग्रेस 145 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी

नयी दिल्लीः साल का 139वां दिन यानि 19 मई इतिहास में एक खास वजह से दर्ज है। आज ही के दिन साल 2004 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम पद के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम को मंजूरी दी थी। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे।  2004 के आम चुनावों में कांग्रेस 145 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और अन्य दलों के साथ गठबंधन कर यूपीए की सरकार बनाई थी।  

अन्य बहुत सी घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने के विकास का दिन भी है। 1743 में 19 मई को ही ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था। भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था और महात्मा गांधी के सीने में गोलियां दागने वाले नाथू राम गोडसे ने 19 मई के दिन इस दुनिया में कदम रखा था।

कोरोना के संक्रमण की बात किए बिना इतिहास का जिक्र अधूरा है। 2020 में 19 मई को देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया और इसके मरने वालों की संख्या भाी लगातार बढ़ती रही और सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 मई 2020 को देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच चुकी थी। देश दुनिया के इतिहास में 19 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

1521: उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर अधिकार किया।

1536 : इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।

1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।

1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।

1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।

1910 : नाथू राम गोडसे का जन्म। इतिहास में वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है।

1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।

1934 : अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।

1936 : ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने राडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी।

1950 : मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।

1971 : भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।

1979 : हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।

2001 : एप्पल इंक. ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा केलिफोर्निया के ग्लेनडेल में खोला।

2002 : चार सदियों की दास्ता के बाद पूर्वी तिमोर नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।

2004ः आज ही के दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम पद के लिए डॉक्टर मनमोहन सिंह के नाम को मंजूरी दी थी

2008 : भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।

2008 : भारत एवं चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।

2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के कुल मामले 1,01,139 पर पहुंचे, मृतक संख्या 3,163 के पार। 

टॅग्स :मनमोहन सिंहकांग्रेसहिस्ट्रीPrime Minister's Officeसोनिया गाँधीनाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह