लाइव न्यूज़ :

Bihar Diwas: आज दुनिया भर में मनाया जा रहा है बिहार दिवस, सीएम नीतीश कुमार बिनाले म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2021 11:23 IST

बिहार दिवस पर 22 मार्च को इस सात दिवसीय समारोह का उद्घाटन अपराह्न चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से ऑनलाइन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बिहार डे के मौके पर छुट्टी होती है।बिहार दिवस के मौके पर सात दिनों तक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

पटना: बिहार दिवस या बिहार डे (Bihar Day 2021) कहलाने वाला 22 मार्च का यह खास दिन उत्तर भारत के बिहार राज्य को समर्पित है। यह हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।

साल 1912 में इसी दिन बंगाल से अलग होने के बाद बिहार राज्य बनाया गया था। तब से आजतक हर साल 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस मनाया जाता है।

सीएम नीतीश कुमार बिहार के पहले म्यूजियम बिनाले का करेंगे उद्घाटन 

बिहार का पहला म्यूजियम बिनाले 22 मार्च से आरंभ होगा। पूर्वी भारत के एक बड़े सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में उभरे पटना स्थित बिहार संग्रहालय की मेजबानी में दुनिया के कई नामचीन संग्रहालयों के साथ देश के 13 ख्यात म्यूजियम अपनी खूबियों और विशेषज्ञताओं के साथ इस बिनाले से जुड़ेंगे।

कला प्रेमी कहीं से भी दुनिया के किसी कोने से ऑनलाइन इसका आनंद ले सकते हैं और बिहार संग्रहालय पहुंचकर भी इस उत्सव में शिरकत कर सकते हैं। बिनाले के साथ ही सीएम नीतीश कुमार सात दिन तक होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे।

दुनिया भर में मनता है बिहार दिवस (Bihar Day world wide celebration)

बिहार में बिहार डे के मौके पर छुट्टी होती है। जगह जगह कई कार्यक्रम किए जाते हैं। मगर ये दिन सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है। स्कॉटलैंड, ब्रिटेन, जर्मनी,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बहरीन, कतर, त्रिनिदाद एंड टोबागो, मॉरिशस, अमेरिका, आदि देशों में रहने वाले बिहार के लोग इस दिन को काफी उत्साह के साथ मनाते हैं।

कैसे मनाते हैं बिहार डे? (How Bihar Day is celebrated?)

बिहार डे के मौके पर राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में सार्वजनिक छुट्टी का एइलान किया जाता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर सभी बंद होते हैं। स्कूलों में बिहार डे से 2-3 दिन पहले ही पारंपरिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों बिहार और उसकी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 

बिहार की 5 दिलचस्प बातें:

1) अहिंसा की पहली मुहीम बिहार से ही उजागर हुई। भगवान महावीर और भगवान बुद्ध जैसे महापुरुषों ने इसे सालों पहले ही बढ़ावा दे दिया था

2) बिहार एक ऐसा राज्य है जिसका वर्णन पौराणिक ग्रंथों में भी मिलता है। इस राज्य में अनेकों धार्मिक स्थल हैं

3) साल में दो बार भगवान सूर्य को समर्पित छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। दुनिया भर में इसकी चर्चा होती है

4) बिहार एक ऐसा राज्य है जिसने दो धर्मों को जन्म दिया - बौद्ध धर्म, जैन धर्म

5) बिहार में भारत का सबसे पुराना मंदिर 'मुंडेश्वरी' स्थित है

टॅग्स :बिहार दिवसनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो