लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने पर रोक के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाये: यूपी मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: November 5, 2019 05:50 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने राज्य के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में बढ़ते हुये वायु प्रदूषण को रोकने हेतु पराली जलाने पर रोक के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने राज्य के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में बढ़ते हुये वायु प्रदूषण को रोकने हेतु पराली जलाने पर रोक के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये।

मुख्य सचिव तिवारी ने कहा कि आगामी रबी की फसल में बेसहारा जानवरों से क्षति होने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी नियत कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करायी जाये। मुख्य सचिव ने आगामी शीत ऋतु को देखते हुये निराश्रित लोगों को ठण्ड से बचाने हेतु उनके लिये कम्बल क्रय करने की प्रक्रिया नियमानुसार यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार रैन बसेरों का निर्माण कराकर यह सुनिश्चित कराया जाये कि प्रदेश में खुले स्थान पर सड़क पर या सड़क के किनारे कोई भी व्यक्ति सोने हेतु विवश न होने पाये। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट