लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: CAA-NRC प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई, 100 से ज्यादा लोग हिरासत में

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 15, 2020 01:57 IST

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो के मुताबिक, भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वाकया शुक्रवार रात का है। चेन्नई के वॉशरमेनपेट में लोग सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में संसोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रर्दशनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस सौ से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

तमिलनाडु में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रर्दशनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस सौ से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। 

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो के मुताबिक, भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। वाकया शुक्रवार रात का है। चेन्नई के वॉशरमेनपेट में लोग सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जमा हुए थे।

वहीं, चेन्नई के ही पुडुपेट इलाके में भी लोगों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। 

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर इसके समर्थन और विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि, बीते दिनों में प्रदर्शनों में कमी दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शकारी डटे हुए हैं। 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीएए और एनआरसी को जब तक वापस नहीं लिया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। 

शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों ने हालांकि, 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनसे बात करने के लिए आमंत्रित किया था। उनका कहना था कि अगर सरकार ने उन्हें यह समझा दे कि सीएए और एनआरसी से देश को क्या फायदा होने वाला है तो वे प्रदर्शन वापस ले लेंगे।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टतमिलनाडुचेन्नईचेन्नई पुलिसनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप