लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पूर्व, महाराष्ट्र और राजस्‍थान में 3 दिनों तक आंधी-बारिश की आशंका

By भाषा | Updated: June 3, 2018 09:58 IST

Thunderstorm Alert Highlights in North India: उत्तर प्रदेश में अंधड़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गयी है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जून: उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान में कमी आने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन राजस्थान में लू का प्रकोप जारी है। वहीं उत्तर प्रदेश में अंधड़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गयी है। उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी चली और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र, उत्तर-पूर्व व राजस्‍थान के कुछ जगहों पर आंधी और बारिश की आशंका है। चार और पांच जून के लिए भी ऐसा ही अनुमान व्यक्त किया गया है। राजस्थान में बीकानेर सबसे गर्म रहा। शहर में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इलाका भीषण लू की चपेट में है।

जयपुर और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर कल से धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की खबर मिल रही है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटों में आंधी के अलावा गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल , सिक्किम , नगालैंड , मणिपुर , मिजोरम , त्रिपुरा और महाराष्ट्र में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जतायी है। उसने कहा है , ‘‘ राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। ’’ 

विभाग की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है , ‘‘ उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , विदर्भ , छत्तीसगढ़ , झारखंड , पश्चिम बंगाल और सिक्किम , महाराष्ट्र , आंध्र प्रदेश , तेलंगाना , कर्नाटक और ओडिशा में गरज के साथ छींटे पड़ने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान हैं। ’’ 

इसी बीच जोरदार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस गिर गया। 

इसे भी पढ़ेंः केरल: निपाह वायरस से एक और महिला की मौत, 12 जून तक स्कूल बंद

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में धूल भरी आंधी आने के एक दिन बाद आज राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे है। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस था जो कि मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। आर्द्रता 38 से 60 प्रतिशत के बीच रही। अधिकारी ने बताया कि कल का पूर्वानुमान है कि दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन शाम को गरज चमक के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश : 28 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिल्ली , नोएडा , गुड़गांव और गाजियाबाद में कल रात धूल भरी आंधी आई थी जिससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। 

कल न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। पंजाब और हरियाणा में कल रात की बारिश के बाद अधिकतम तापमान कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। 

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह आंकड़ा सामान्य से तीन कम है। हरियाणा के अंबाला में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह