लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में टीआरएफ के कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर, 2 टीचर की हत्या में शामिल थे, सुरक्षा बलों का आपरेशन जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 24, 2021 20:35 IST

स्कूल में घुस कर सिख समुदाय की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और अध्यापक दीपक चंद की चुन कर हत्या की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों का आपरेशन अभी जारी है। मुठभेड़ हालांकि बंद हो गई है।श्रीनगर के आइजी विजय कुमार ने तीन आतंकी मारे जाने की पुष्टि की है।

जम्मूः श्रीनगर के रामबाग इलाके में शुक्रवार दोपहर बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गये हैं। मुठभेड़ हालांकि बंद हो गई है, लेकिन सुरक्षा बलों का आपरेशन अभी जारी है।

श्रीनगर के आइजी विजय कुमार ने तीन आतंकी मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए आतंकियों में मेहरान भी शामिल है जो बीते माह अपने साथियों के साथ मिलकर एक स्कूल में घुस कर सिख समुदाय की प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और अध्यापक दीपक चंद की चुन कर हत्या की थी।

मारे गए आतंकियों में मेहरान के अलावा रेडवनी कुलगाम निवासी बासित और पुलवामा का मंजूर मीर शामिल हैं। ये तीनों टीआरएफ के लिए काम करते थे। हालांकि पुलिस या सुरक्षा बलों की ओेर से मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

लेकिन आइजीपी विजय कुमार ने इतना स्पष्ट कर दिया कि मारे गए आतंकियों में मेहरान भी शामिल है। उसके घर वालों ने शव की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को राजबाग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने तुरंत सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान इलाके में छेड़ दिया।

सुरक्षा बलों का घेरा मजबूत होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते मुठभेड़ तेज हो गई। मुठभेड़ स्थल की ओर आम लोगों की आवाजाही बंद कर आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया। शाम जब आतंकियों की ओर से काफी देर तक फायरिंग नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने उस जगह की तलाशी ली। इस दौरान वहां से तीन आतंकियों के शव बरामद हुए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेनासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज