लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में बारिश से संबंधित घटनाओं में नव विवाहिता सहित तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:30 IST

Open in App

तेलंगाना में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में एक नवविवाहिता सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई और एक लड़का लापता हो गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।पुलिस ने बताया कि विकराबाद जिले में एक दुल्हन सहित दो महिलाओं की रविवार रात उनकी कार के एक पुल को पार करते समय पानी में बहने से मौत हो गई। कार में दूल्हे सहित चार अन्य व्यक्ति भी सवार थे। उन्होंने कहा कि इलाके में भारी बारिश के बाद पास के जलाशय में पानी काफी तेजी से बह रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि जोड़े की पिछले सप्ताह ही शादी हुई थी और दोनों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि दूल्हा और कार चालक समेत तीन लोग खुद को बचाने में कामयाब रहे जबकि कार के पिछले हिस्से में बैठी दुल्हन और एक अन्य महिला के शव सोमवार को चार किलोमीटर दूर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि एक लड़के का पता लगाया जा रहा था, जो बह गया था। शंकरपल्ली में एक अन्य घटना में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की कार रविवार की रात एक पुल को पार करते समय बह गई जिसमें वह सफर कर रहा था। इस घटना में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कार में सवार चार अन्य लोग बच गए जबकि वाहन में सवार बुजुर्ग का शव सोमवार को मिला। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में नदी-नाले उफान पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के हैदराबाद केंद्र ने चेतावनी दी थी कि सोमवार और मंगलवार को तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। तेलंगाना के सभी जिलों में आज छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले के मल्लाराम में सोमवार शाम चार बजे तक सबसे अधिक 101.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’