लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगी के मामले में तीन लोग नोएडा से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 13:12 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), छह अगस्त साइबर अपराध थाना पुलिस ने 60 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी जनपद बरेली के कैथल गांव के रहने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश के पुलिस अधीक्षक (साइबर अपराध) डॉक्टर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि तरुण बार्ष्णेय नामक एक व्यक्ति ने नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कराया था कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया तथा ब्रिटेन में जमीन देने के बारे में बातचीत की। आरोपियों ने उन्हें बताया कि उनके नाम का एक व्यक्ति ब्रिटेन में रहता था, जिसकी मौत हो गई है और वह मृतक की संपत्ति उनके नाम करा देंगे।

सिंह ने बताया कि ठगों ने तरुण से विभिन्न खातों में करीब 60 लाख रुपए स्थानांतरित करवा लिए। तरुण को पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है और उन्होंने मामला दर्ज कराया। मामले की जांच कर रही साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक रीता यादव तथा उनकी टीम के लोगों ने आज अलीमुद्दीन, अनिस तथा असलीम नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में असलीम साइबर ठगों को खाता उपलब्ध करवाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि कैथल गांव के कई लोग ऐसे कामों के लिए साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज