लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले आए

By भाषा | Updated: November 30, 2020 11:01 IST

Open in App

आइजोल, 30 नवंबर मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से तीन और व्यक्तियों को संक्रमित पाया गया, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,826 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामले आइजोल जिले से सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों मरीज एक ही परिवार के हैं और उन सभी में कोविड-19 के लक्षण हैं।

अधिकारी के अनुसार, राज्य में वर्तमान में 381 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 3,440 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 89.92 प्रतिशत है।

आइजोल जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक 2,581 मामले सामने आए हैं, जो कि राज्य के कुल 3,826 मामलों का 67.46 प्रतिशत है। इसके बाद लुंगलेई जिले में अब तक 317 मामले सामने आए हैं।

मिजोरम के 11 जिलों में से हनाहथियाल और खावजोल जिले अभी कोविड-19 मुक्त हैं।

मिजोरम में अब तक कोविड-19 से पांच मौतें हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 1,49,379 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?