लाइव न्यूज़ :

मप्र में अलग अलग दो सड़क हादसों में तीन की मौत, 19 घायल

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:59 IST

Open in App

भोपाल, 22 दिसंबर मध्य प्रदेश के पन्ना और बड़वानी जिलों में दो अलग -अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार पन्ना जिले में बुधवार सुबह पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सिमरिया थाना क्षेत्र के रेकरा गांव के पास एक यात्री बस टायर फटने के बाद पलट गई।

एसपी धर्मराज मीणा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ इस हादसे में 17 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।’’

उन्होंने कहा कि बस इंदौर से रीवा की ओर जा रही थी। हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसने बचाव कार्य किया।

उन्होंने बताया कि घायलों को अमानगंज स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सहायता दी गई और एक को जिला अस्पताल भेजा गया।

बड़वानी जिले के जुलवानिया थाना प्रभारी तारा मंडलोई ने बताया कि बड़वानी जिले में सुबह करीब दस बजे विपरीत दिशा से आ रही बस की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। बाइक सवार तीनों छात्र थे और पाटी में आईटीआई संस्थान पढ़ने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो