लाइव न्यूज़ :

गुजरात में धर्मांतरण कानून के तहत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:19 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 जून गुजरात के वडोदरा शहर में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय एक युवक और दो अन्य को जबरन धर्मांतरण और घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि युवक पर आरोप है कि उसने शादी के बाद अपनी पत्नी को जबरन धर्मांतरण के लिए मजबूर किया।

फतेहगंज पुलिस ने 15 जून को लागू हुए गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम, 2021 के तहत मोहिब पठान, उसके भाई मोहसिन और पिता इम्तियाज पठान को गिरफ्तार किया। विवादों में घिरे इस कानून के तहत दोषी ठहराए जाने पर तीन से सात साल तक की जेल हो सकती है।

सहायक पुलिस आयुक्त परेश भेसानिया ने संवाददाताओं से कहा कि तीनों आरोपियों पर घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाने और अन्य कानूनी धाराओं में भी मामले दर्ज किए गए हैं।

एसीपी ने कहा कि मोहिब की पत्नी हिंदू है और उसने बुधवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके अनुसार, उसके पति ने उसे झूठा दिलासा दिया था कि शादी के बाद उसे इस्लाम कुबूल नहीं कराया जाएगा।

भेसानिया ने कहा, “पिछले साल शादी के तुरंत बाद, मोहिब और उसके परिवार वालों ने उस (पीड़िता) पर धर्मांतरण और नाम बदलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि मोहिब उसे अप्राकृतिक तरीके से यौन संबंध बनाने को कहता था और कुछ मौकों पर पिटाई भी की थी।”

अधिकारी ने बताया कि महिला ने मोहिब के भाई पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि उसके ससुर ने तीन महीने पहले प्रसव के लिए पैसा देने से इनकार कर दिया था और अपने माता पिता से पैसे लाने को कहा था। वडोदरा शहर में गत एक सप्ताह में धर्मांतरण कानून के तहत इस प्रकार की यह दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र