लाइव न्यूज़ :

देशभर के 13 हवाईअड्डों को मिला बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल, तलाश जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2024 09:32 IST

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को रविवार को एक ई-मेल मिला, जिसमें देश भर के 13 हवाईअड्डों को उड़ाने की धमकी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईएसएफ कार्यालय को दोपहर 3:05 बजे बम की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।सीआईएसएफ को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, भोपाल, पटना, जम्मू और जयपुर हवाईअड्डों पर बम की खबर से हड़कंप मच गया।

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को रविवार को एक ई-मेल मिला, जिसमें देश भर के 13 हवाईअड्डों को उड़ाने की धमकी दी गई। सीआईएसएफ कार्यालय को दोपहर 3।05 बजे बम की धमकी वाला ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। सीआईएसएफ को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, भोपाल, पटना, जम्मू और जयपुर हवाईअड्डों पर बम की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच के बाद बम खतरा मूल्यांकन समिति ने ख़तरे को 'गैर-विशिष्ट' घोषित कर दिया। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक बयान में कहा गया, "चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, लखनऊ और अन्य हवाई अड्डों को दोपहर 3।05 बजे विस्फोटक उपकरणों के संबंध में एक धमकी भरा ई-मेल मिला। सीसीएसएआई एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने पूरे एयरपोर्ट का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बम खतरा आकलन समिति ने खतरे को 'गैर-विशिष्ट' घोषित किया।"

इसमें कहा गया है कि निरीक्षण और स्क्रीनिंग के अलावा लखनऊ हवाईअड्डा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठा रहा है। इससे पहले आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) और 10 से अधिक अस्पतालों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस ने बाद में कहा कि धमकी एक अफवाह थी और ईमेल भेजने वाले शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की गई।

इस महीने की शुरुआत में 1 मई को दिल्ली के लगभग 100 स्कूलों, नोएडा के दो और लखनऊ के एक स्कूल को बम की धमकी दी गई थी, जो बाद में अफवाह निकली। रूसी ईमेल सेवा का उपयोग करके स्कूलों को धमकियां भेजी गईं।

टॅग्स :Central Industrial Security ForceजयपुरपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज