लाइव न्यूज़ :

Watch: काली टी-शर्ट में आज सुबह से दौड़ रहा है राजस्थान का यह निर्दलीय विधायक, जानें पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2023 14:53 IST

विधायक बलजीत यादव ने कहा कि राज्य में पेपरलीक की घटना, बेरोजगारी, किसान और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर आज सूर्योदय से सूर्यास्त होने तक मैं दौड़ लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहा हूं। हमारी मांग है कि पेपरलीक की घटनाओं पर रोक लगे।"

Open in App

जयपुर: राजस्थान में एक निर्दलीय विधायक सोमवार की सुबह से लगातार जयपुर के सेंट्रल पार्क में काली टी-शर्ट पहनकर दौड़ रहा है। साथ में उसके समर्थक भी अपने नेता के पीछे-पीछे भाग रहे हैं। एमएलए साहब सोमवार की शाम तक ऐसे ही दौड़ लगाते रहेंगे। दरअसल, बहरोड़ से निर्दलीय विधायक बलजीत यादव राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जयपुर के सेंट्रल पार्क में दौड़ लगा रहे हैं। अब तक उन्होंने करीब 28 किलोमीटर से अधिक की दौड़ पूरी कर ली है। 

एएनआई से बात करते हुए विधायक बलजीत यादव ने कहा, राज्य में पेपरलीक की घटना, बेरोजगारी, किसान और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर आज सूर्योदय से सूर्यास्त होने तक मैं दौड़ लगा कर विरोध प्रदर्शन कर रहा हूं। हमारी मांग है कि पेपरलीक की घटनाओं पर रोक लगे।"

विधायक यादव ने इस अनूठे विरोध प्रदर्शन के तहत सोमवार सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना रुके दौड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया था, ‘‘छह फरवरी को जयपुर के सेंट्रल पार्क में राजस्थान के बेरोजगार युवाओं एवं किसान मजदूरों की विभिन्न मांगो को लेकर सूर्योदय से सूर्यास्त तक काले कपड़े पहन कर बिना रुके दौड़ लगाऊंगा।’’ विधायक ने सुबह लगभग सात बजे यह दौड़ शुरू की। 

उन्होंने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकारें इसको लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने राजस्थान की नौकरियों में ‘‘बाहरी अभ्यर्थियों’’ के आने पर भी आपत्ति जताई। विधायक के साथ कई लोग भी दौड़ लगाते नजर आए। पिछले साल 25 मार्च को भी यादव ने बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता जैसे मुद्दों को लेकर इसी सेंट्रल पार्क में दिन भर दौड़ लगाई थी। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतCentral and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज