लाइव न्यूज़ :

"लोगों में भ्रम है कि महाराष्ट्र में सरकार है या नहीं", ठाकरे गुट ने 'सामना' में बताया महाराष्ट्र जल्द ही बन जाएगा 'उड़ता पंजाब'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 20, 2023 12:43 IST

शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र 'सामना' ने अपने संपादकीय में बेहद गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा है कि पूरा महाराष्ट्र नशीली दवाओं की गिरफ्त में फंसता जा रहा है और अगर ऐसा ही हाल रहा तो महाराष्ट्र जल्द ही 'उड़ता पंजाब' बन जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (उद्धव गुट) ने मुखपत्र 'सामना' में महाराष्ट्र में नशीली दवाओं के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई सामना में कहा गया कि पूरा सूबा इन दवाओं की बिक्री और खपत का एक बड़ा बाजार बन गया हैअगर ऐसा ही हाल रहा और नशे का कारोबर बढ़ता रहा तो महाराष्ट्र भी 'उड़ता पंजाब' बन जाएगा

मुंबई: शिवसेना (उद्धव गुट) ने एक बार फिर सत्ताधारी शिंदे सरकार को संगीन आरोपों के कटघरे में खड़ा किया है। उद्धव गुट ने अपने आधिकारिक मुखपत्र 'सामना' के जरिये दावा किया कि लोगों को अब शक हो रहा है कि महाष्ट्र में सरकार है या नहीं है। सामना के संपादकीय में बेहद गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा गया है कि पूरा महाराष्ट्र नशीली दवाओं की गिरफ्त में फंसता जा रहा है और पूरा सूबा इन दवाओं की बिक्री और खपत का एक बड़ा बाजार बन गया है।

सामना में कहा गया, "लोगों के अब इस बात का शुबहा होने लगा है कि महाराष्ट्र में कोई सरकार है या फिर नहीं है। सरकार का इकबाल न होने के कारण आज की तारीख में पूरा महाराष्ट्र नशीली दवाओं की बिक्री और खपत का एक बड़ा बाजार बन गया है।"

इसके साथ पार्टी का कहना है कि पड़ोसी राज्य गुजरात ड्रग माफियाओं का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बन गया है। सामना में कहा गया है, "गुजरात से नशीली दवाओं की अवैध खेप महाराष्ट्र में आ रहा है। इससे साफ है कि महाराष्ट्र को ड्रग एडिक्ट बनाने की कोशिश हो रही है और इस साजिश का पर्दाफाश करना होगा।"

सामना के संपादकीय में आगे दावा किया गया है कि जिन दवाओं को गुजरात के बंदरगाहों पर अधिकारियों द्वारा जब्त नहीं किया जा रहा है, उन्हें महाराष्ट्र में भेजा जा रहा है।

मुखपत्र में कहा गया है, "यह तस्वीर महाराष्ट्र के लिए अच्छी नहीं है। अगर ड्रग डीलरों को ऐसे ही शाही संरक्षण मिलता रहा तो महाराष्ट्र जल्द ही 'उड़ता पंजाब' बन जाएगा। बंदरगाहों पर हजारों करोड़ की नशीली दवाएं पकड़ी जाती हैं और पड़ोसी राज्य गुजरात के हवाईअड्डे पर जिन सामानों को जब्त नहीं किया जाता वो महाराष्ट्र में आ जाता हैं।”

सामना में कहा गया है, "ऐसा दावा किया जा रहा है कि नासिक शहर नशीली दवाओं की चपेट में है। स्कूल, कॉलेजों, सड़कों पर, पान की दुकानों पर कई नशीली गोलियां और नशे की अन्य दवाएं मिल रही हैं। आलम यह है कि अच्छे परिवारों के लड़के-लड़कियां इसके जाल में फंस रहे हैं। यही कारण है कि नासिक में अब तक सौ से अधिक लड़के-लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है।"

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रनासिकमुंबईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"