लाइव न्यूज़ :

Fact Check: भ्रामक है ओडिशा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बज रहे राष्ट्रगान के बीच पीएम मोदी के बैठने वाला वीडियो, जानें सच्चाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2024 11:33 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान खत्म होने से पहले ही कुर्सी पर बैठ गए।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रगान पूरा होने के बाद जनता के सामने हाथ जोड़ने के बाद बैठे।फैक्ट चेक में पाया गया कि ये दावा पूरी तरह से भ्रामक है और राष्ट्रगान पूरा होने के बाद ही पीएम कुर्सी पर बैठे।सीएम मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह का पूरा वीडियो आजतक के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है।
Claim Review : क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान खत्म होने से पहले ही कुर्सी पर बैठ गए?
Claimed By : Facebook User
Fact Check : असत्य

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान खत्म होने से पहले ही कुर्सी पर बैठ गए। इस वीडियो में अमित शाह, जेपी नड्डा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पीएम मोदी के साथ मंच साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में राष्ट्रगान बज रहा है।

इस दौरान देखा जा सकता है कि जहां राष्ट्रगान की धुन सुनकर मंच पर मौजूद सभी नेता खड़े हैं तो वहीं कुछ सेकंड बाद पीएम मोदी जनता के सामने हाथ जोड़ने के बाद कुर्सी पर बैठ जाते हैं। यह देखकर कुछ लोग उन्हें वापस खड़े होने को बोलते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर यूजर्स कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री राष्ट्रगान खत्म होने से पहले ही बैठ गए। 

हालांकि, आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये दावा पूरी तरह से भ्रामक है और राष्ट्रगान पूरा होने के बाद ही पीएम कुर्सी पर बैठे। सीएम मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह का पूरा वीडियो आजतक के यूट्यूब चैनल पर मौजूद है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रगान पूरा होने के बाद जनता के सामने हाथ जोड़ने के बाद बैठे।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=317&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2F0mparkash%2Fvideos%2F770993261784401%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="317" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

हालांकि, इसके कुछ सेकंड बाद ही कोई और धुन भी बजने लगी, जिसपर उन्हें खड़ा होने के लिए कहा गया। ऐसे में वो तुरंत खड़े हो गए। दरअसल, राष्ट्रगान बजने के बाद ओडिशा के राज्यगान की धुन बजी थी, जिसपर पीएम मोदी दोबारा खड़े हो गए। बता दें कि मोहन चरण माझी ने 12 जून 2024 को बतौर ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफैक्ट चेकओड़िसामोहन चरण माझी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी