लाइव न्यूज़ :

संक्रमण की तलवार अब भी लोगों के सिर पर लटकी हुई है: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:39 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है और इसकी तलवार अब भी लोगों के सिरों पर लटकी हुई है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने पालघर में जिला मुख्यालय इमारत परिसर तथा विरार और वसई में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘ कोरोना वायरस से खतरा अभी कम नहीं हुआ है और इसकी तलवार अब भी हमारी गर्दन पर लटकी हुई है। यह अच्छी बात है कि कोविड-19 से हर एक जान बचाने के लिए अस्पताल बनाए जा रहे हैं और ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।’’ पालघर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र राज्य के अन्य जिलों से अलग है क्योंकि इसमें वन क्षेत्र भी है और समुद्र तट भी साथ ही यहां समृद्ध जातीय संस्कृति और ऐतिहासिक स्थल हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पालघर की अनदेखी हुई है,लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा।उप मुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री एकनाथ शिंदे,दादा बुसे,विधायक तथा वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की जीत, जनता का जताया आभार, जानें क्या कहा

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतMaharashtra By-Election Results 2026: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा 70369 वोट से आगे, दूसरे स्थान पर घुटुकडे सर को 273 वोट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज