लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने की सरकार की तैयारियों की तारीफ,कहा- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोदी सरकार कर रही अच्छा काम

By प्रिया कुमारी | Updated: March 23, 2020 16:01 IST

विश्वभर में फैल रही माहामारी कोरोना से भारत में भी काफी लोग प्रभावित हुए हैं। हर रोज इसका आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इससे लड़ने के लिए सरकार ने जरुरी कदम उठाए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रीम कोर्ट ने सरकार की तैयारियों की तारीफ की है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है

कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से देश की सर्वोच्च अदालत संतुष्ट है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की तैयारियों की तारीफ की है। कोर्ट ने ये माना है कि सरकार द्वारा उठाए गए कदम बहुत ही सही है। और आलोचक तक इसकी तारीफ कर रहे हैं। जीफ जस्टिस एस ए बोबडे की पीठ ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पूरा देश यह मान रहा है कि सरकार कोरोना को लेकर सभी जरुरी फैसले ले रही है, सरकार बहुत ही अच्छा काम कर रही है। यह राजनीति नहीं तथ्य है। 

बता दें सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर मांग उठी कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार और भी कुछ सख्त कदम उठाए। इसमें कोरोना टेस्ट के लिए लैब को बढ़ाने की बात कही गई। सुनवाई के दौरान के कोर्ट ने कोरोना के टेस्ट लैब बढ़ाने की बात वाली याचिका को सरकार के पास रेफर कर दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने बहुत ही अहम फैसला लिया है। कोर्ट ने कहा है कि अब जरुरी सुनवाई के लिए कौन वकील सुप्रीम कोर्ट परिसर में होंगे इसकी जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की होगी। 

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार ने शहरों को लॉकडाउन कर दिया है। किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने के लिए मनाही है। सरकार हर संभव प्रयास कर रही हैं। केंद्र की सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार एक साथ मिलकर इस वायरस से लड़ने के लिए हर वो जरुरी काम कर रही है जो जनता के लिए फायदेमंद हो।

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला