लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन और दिवाली तक ट्रेन बंद रहने की खबर निराधार, सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 11, 2021 16:15 IST

कोरोनावायरस को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है । इसी क्रम में अब एक नई और निराधार खबर का पीआईबी ने खंडन किया है ।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 को लेकर देश में अफवाहें फैलाई जा रही हैदेश में कोई लॉकडाउन नहीं लगने वाला है

दिल्ली : देशभर में कोरोनावायरस को लेकर तरह-तरह की झूठी बातें फैलाई जा रही है । इसी क्रम में एक खबर सामने आ रही थी कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में लॉकडाउन लगाया जाएगा और दीवाली तक सभी ट्रेनें बंद रहेगी लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार ये खबर बिल्कुल गलत है और सरकार ने इश प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है । 

पीआईबी की ट्वीट में कहा गया, 'कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कल सुबह से देशभर में लॉकडाउन लगाया जाएगा और दिवाली तक देश में सभी ट्रेन सेवाएं बंद रहेंगी।' पीआईबी के फैक्ट चेक में यह दावा किया गया है कि ये खबर गलत है और सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है । '

सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर आए दिन तरह-तरह की अफवाहें देखने को मिलती है । हाल की कोरोना के इलाज को लेकर भी लोगों  में काफी भ्रम फैलाया गया कि गोमूत्र या गाय के गोबर से स्नान करने  से कोरोना ठीक हो जाएगा लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं है । साथ  ही वैज्ञानिकों ने भी इस बात को सिरे से नकारते हुए स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताया था । 

देश में पांच राज्यों में कोरोना की दर 5 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज की गई है । देशभर में कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं । मिजोरम, केरल, मणिपुर, सिक्किम और मेघालय में मामले परेशान करने वाले हैं । इसके अलावा त्योहारों के मद्देनजर भी सरकार का ध्यान कोरोना नियमों के पालन पर है कि लोग मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ।  

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया