लाइव न्यूज़ :

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों के द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले जाने से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2025 15:30 IST

हड़ताल का आज दूसरा दिन है और डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 18 से 20 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए।

Open in App

पटना: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों के द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा संकट मंडराने लगा है। हड़ताल का आज दूसरा दिन है और डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें मात्र 18 से 20 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि उनकी मांग है कि इसे बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया जाए। उनका आरोप है कि नियमों के मुताबिक हर तीन साल में इंटर्नशिप स्टायपेंड का पुनरीक्षण होना चाहिए, लेकिन सरकार ने इस पर लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं की है।

हड़ताल का असर सीधे मरीजों पर पड़ा है। मंगलवार को पहले दिन से ही ओपीडी सेवाएं बाधित हैं और बुधवार को भी हालात जस के तस रहे। हालांकि इमरजेंसी सेवा को बंद नहीं किया गया है। ओपीडी ठप होने से अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज बिना इलाज के लौट गए। कई मरीज जमीन पर लेटे इलाज का इंतजार करते दिखे। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण अधिकतर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और सरकार पर नाराजगी जताई। 

इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे बार-बार सरकार से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो वे आंदोलन और तेज करेंगे। साथ ही चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अस्पताल की सभी ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी जाएंगी। 

डॉक्टरों का कहना है कि वे 12 से 18 घंटे काम करते हैं, लेकिन बदले में उन्हें मात्र 20 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है। उनका कहना है कि दूसरे राज्यों में स्टाइपेंड कहीं ज्यादा मिलता है। यहां तक कि एम्स पटना में भी इंटरन डॉक्टरों को अधिक राशि दी जाती है। डॉक्टरों का तर्क है कि बिहार में मेडिकल इंटर्न्स के साथ नाइंसाफी हो रही है।

टॅग्स :पटनाबिहारHealth and Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह