लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह बिना राज्यपाल आयोजित करेंगेः बंगाल के मंत्री, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: January 14, 2020 13:21 IST

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला विश्वविद्यालय ही लेगा क्योंकि यह एक स्वायत्त संस्था है। कलकत्ता विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 28 जनवरी को होना है। चटर्जी ने कहा कि आमतौर पर सामान्य हालात में उच्च शिक्षा विभाग ने दीक्षांत समारोह जैसे कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित नहीं करने के बारे में सोचा नहीं होता क्योंकि राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के हर कदम पर अपने ट्वीट के जरिए निशाना साध रहे हैं, यह राज्यपाल के पद के अनुरूप नहीं है। इसलिए हो सकता है कि हमें ऐसा कदम (राज्यपाल को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित नहीं करने के बारे में) उठाना पड़े।

पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो कलकत्ता विश्वविद्यालय का आगामी दीक्षांत समारोह राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बिना भी आयोजित किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए लगातार कई बयान दिए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला विश्वविद्यालय ही लेगा क्योंकि यह एक स्वायत्त संस्था है। कलकत्ता विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 28 जनवरी को होना है। चटर्जी ने कहा कि आमतौर पर सामान्य हालात में उच्च शिक्षा विभाग ने दीक्षांत समारोह जैसे कार्यक्रम में राज्यपाल को आमंत्रित नहीं करने के बारे में सोचा नहीं होता क्योंकि राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जिस तरह से वह लगातार विवादित बयान दे रहे हैं और राज्य के हर कदम पर अपने ट्वीट के जरिए निशाना साध रहे हैं, यह राज्यपाल के पद के अनुरूप नहीं है। इसलिए हो सकता है कि हमें ऐसा कदम (राज्यपाल को दीक्षांत समारोह में आमंत्रित नहीं करने के बारे में) उठाना पड़े।’’

उनसे पूछा गया था कि दीक्षांत समारोह में धनखड़ उपस्थित होंगे या नहीं। सोमवार को धनखड़ ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में हालात पर चर्चा के लिए कुलपतियों और उच्च शिक्षा सचिव के साथ राज भवन में बैठक बुलाई थी। लेकिन यह बैठक हो नहीं सकी क्योंकि इसमें कुलपति और अन्य अधिकारी हिस्सा लेने ही नहीं आए। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज