लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय के अफसर ने कहा- राजीव गांधी के हत्यारों को तमिलनाडु के राज्यपाल नहीं दे सकते माफी

By भाषा | Updated: September 11, 2018 20:39 IST

नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 अगस्त, 2018 को सातों दोषियों को रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें रिहा करने से एक गलत मिसाल कायम होगी।

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर: अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पास राज्य सरकार की सिफारिश के अनुरूप राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे सात दोषियों को रिहा करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें कानून के तहत केंद्र से विचार विमर्श करना पड़ेगा।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सीबीआई के नेतृत्व वाली एक टीम ने हत्याकांड की जांच की थी, राज्यपाल को सातों दोषियों की सजा माफ करने या कम करने का फैसला लेने से पहले केंद्र सरकार से विचार विमर्श करना होगा।

तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने रविवार को राज्यपाल से दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की थी। राज्य के अधिकतर राजनीतिक दलों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।

सीआरपीसी, 1973 की धारा 435 के तहत राज्य सरकार को दोषी की सजा माफ करने या कम करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श करने के बाद ही कार्रवाई करनी होगी।

केंद्र सरकार ने 10 अगस्त, 2018 को सातों दोषियों को रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा था कि उन्हें रिहा करने से एक गलत मिसाल कायम होगी।

उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार राज्य सरकार किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में किसी भी दोषी की सजा माफ नहीं कर सकती। चूंकि इस मामले की जांच सीबीआई ने की थी इसलिए दोषियों की रिहाई के लिए केंद्र की मंजूरी लेना अनिवार्य है।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपरेंदबूर में आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। राजीव गांधी की हत्या के लिए तमिल आंतकवादी संगठन लिट्टे से जुड़े आतंकियों को दोषी पाया गया था।

टॅग्स :राजीव गाँधीतमिलनाडुगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

भारतजनगणना 2027ः पहला चरण एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच, गृह मंत्रालय ने कहा-फरवरी 2027 में आबादी की गणना

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप