लाइव न्यूज़ :

पोषण माह का पहला हफ्ता पौधरोपण गतिविधियां बढ़ाने को समर्पित

By भाषा | Updated: September 1, 2021 14:39 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि ‘पोषण माह’ का पहला सप्ताह अन्य मंत्रालयों के साथ मिलकर पौधरोपण गतिविधियां बढ़ाने के लिए समर्पित होगा। सितंबर माह में मनाए जाने वाले पोषण माह की शुरुआत करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने यहां अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान को ‘पोषण वाटिका’ समर्पित की। पोषण वाटिका में पोषण युक्त पौधे हैं जिनका जिक्र आयुर्वेद में पोषक भोजन के लिए किया गया है। ईरानी ने स्वस्थ्य जीवन के लिए परंपरागत संपूर्ण उपायों के बारे में एक छोटी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि पोषण माह का पहला हफ्ता आयुष मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ मिलकर पोषण वाटिका में पौधरोपण गतिविधियां बढ़ाने के लिए होगा। मंत्री ने बताया कि 2019 में पोषण माह में देशभर में 3.66 करोड़ गतिविधियां हुईं वहीं 2020 में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू हुआ तथा आंगनवाड़ियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पोषण-उद्यान विकसित किए गए। 2020 के पोषण माह में 12.84 लाख पौधरोपण अभियान चलाए गए। सरकार ने कुपोषण को दूर करने के लिए मार्च 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की थी। तब से सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है और अनेक विशेष गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, गुजरात जायंट्स की पारी मिनटों में ढह गई

भारतBihar Elections 2025: स्मृति ईरानी ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर विपक्ष पर बोला जमकर हमला, कहा- बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं

भारतजन धन योजना से बिहार की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ और उज्ज्वला योजना से 1.16 करोड़ को फायदा, स्मृति ईरानी ने कहा- NDA को वोट दे और सुरक्षित रहिए

बॉलीवुड चुस्कीKyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: धारावाहिक करेंगे माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स?, स्मृति ईरानी ने कहा-‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दिखेंगे

बॉलीवुड चुस्कीटीवी स्क्रीन पर वापसी से होगा राजनीतिक पुनरुत्थान?, ईरानी का पुनर्जागरण, यह वापसी नहीं, पुन: प्रवेश

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई