लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में 19 अगस्त से अनलॉक का पांचवां चरण

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:35 IST

Open in App

नगालैंड सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य में 19 अगस्त से एक पखवाड़े के आनलॉक का पांचवां चरण शुरू होगा । एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी । राज्य सरकार के मंत्री और एचपीसी प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने बताया कि मुख्यमंत्री मंत्री नेफ्यू रियो की अध्यक्षता में कोविड-19 पर उच्च स्तरीय कमेटी ने प्रदेश में 19 अगस्त से दो सितंबर के बीच अनलॉक के पांचवें चरण को लागू करने के बारे में निर्णय किया । उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में सभी अधिकारियों एवं आधे अन्य सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होना होगा । प्रवक्ता ने बताया कि पांचवें चरण में जिम का संचालन आधी क्षमता के साथ करने की अनुमति दी गयी है । पहले केवल 50 लोगों के साथ इसके संचालन की अनुमति थी । उन्होंने कहा कि दो से 18 अगस्त की अवधि में लागू आनलॉक-चार के दौरान जो भी छूट दी गयी थी वह अनलॉक के पांचवें चरण में भी जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि आनलॉक पांच के लिये दिशा निर्देश जल्दी ही जारी किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagaland CM Neiphiu Rio: नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो का जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारतनेफ्यू रियो ने नागालैंड के सीएम पद की शपथ ली, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी मौजूद

भारतनेफ्यू रियो ने पांचवीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

भारतनागालैण्ड में अब कोई विपक्ष नहीं, नगा मुद्दों के समाधान के लिए बनी सर्वदलीय सरकार, सरकार में शामिल हुआ विपक्ष

भारतब्लॉग: नगा वार्ता पर पड़ेगा अफस्पा विवाद का असर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप