लाइव न्यूज़ :

गंगा राम अस्पताल के कोविड मरीजों के परिजनों को ऑक्सीजन कमी की सूचना नहीं दी गयी थी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के कुछ मरीजों के परिजनों ने शुक्रवार को कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के बारे में उन्हें सूचना नहीं थी।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर अस्पताल ने कहा कि ‘‘पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण नाजुक हालत में पहुंचे 25 मरीजों की मौत हो गई है।’’

सूत्रों ने बताया, ‘‘कम दबाव की ऑक्सीजन’’ मौत का संभावित कारण हो सकती है, लेकिन अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर डी. एस. राणा ने कहा, ‘‘ऐसा कहना गलत होगा।’’

मरीज सौरभ शर्मा के रिश्तेदार सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘हम समाचार देख रहे हैं, लेकिन हमें किसी ने यहां ऑक्सीजन की कमी के बारे में नहीं बताया। हमारे परिवार का सदस्य ठीक है। हमने सुबह ही वीडियो कॉल पर उनसे बात की है।’’

शुक्रवार की सुबह जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर सपोर्ट) पर रखे गए दयानंद वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा को भी गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की कोई जानकारी नहीं थी। गंगा राम दिल्ली के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक है।

अंबाला के रहने वाले 37 वर्षीय अभिषेक ने कहा, ‘‘मेरे पिताजी को तीन साल से कैंसर है। हम कीमोथेरेपी के सेशन के लिए आए थे। मुझे नहीं पता कि वह कहां संक्रमित हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टर ने जब मुझे उन्हें देखने के लिए बुलाया तो मैं आईसीयू के भीतर गया था। सबकुछ सामान्य लग रहा था। अगर ऑक्सीजन की कमी होती तो वहां अफरा-तफरी का माहौल होता।’’

करोल बाग निवासी प्रसेनजीत के रिश्तेदार ने बताया कि एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के बाद उन्हें गंगाराम अस्पताल लाया गया है।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी मातो दत्ता ने कहा, ‘‘हम यहां दो सिलेंडरों के साथ आए हैं। हमें नहीं पता कि उनमें से कितना इस्तेमाल हुआ है। अभी तक, उन्होंने (अस्पताल प्रशासन) कुछ नहीं कहा है।’’

अस्पताल में कोविड-19 के कारण मरे धरमपाल अहलूवालिया के परिजन का कहना है कि वे ऐसा नहीं कह सकते हैं कि यह ऑक्सीजन की कमी के कारण हुआ है।

गाजियाबाद निवासी एक रिश्तेदार ने कहा, ‘‘वह आईसीयू में थे। हमें सुबह अस्पताल से कॉल आया कि वह नहीं रहे। हमें नहीं पता कि क्या हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज