लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेतिया में कथित तौर पर पुलिस हिरासत में हुई डीजे संचालक की मौत से उठा पर्दा, पुलिस पिटाई से नही बल्कि इस वजह से हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2022 17:54 IST

उल्लेखनीय है कि डीजे संचालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की थी। यही नही थाना फूंक दिया गया था, जिसमें एक हवलदार रामजतन राय की भी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की पिटाई से नहीं बल्कि मधुमक्खियों के काटने से हुई मौतसीसीटीवी फुटेज ने उठाया डीजे संचालक की मौत से पर्दाडीजे संचालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन में की थी तोड़फोड़

पटना: बिहार में बेतिया जिले के नरकटियागंज अनुमंडल के बलथर थाना में होली के दिन एक डीजे ड्राइवर आर्यनगर निवासी युवक अनिरुद्ध यादव की पुलिस हिरासत में हुई मौत पर से अब पर्दा उठ गया है। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि डीजे संचालक की मौत का कारण मधुमक्खियां हैं। इस पूरे घटना क्रम पर बेतिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने घटना के दिन यह दावा किया था कि मृतक अनिरुद्ध यादव की मौत पुलिस की पिटाई से नहीं बल्कि मधुमक्खियों के काटने से हुई है।

उल्लेखनीय है कि डीजे संचालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की थी। यही नही थाना फूंक दिया गया था, जिसमें एक हवलदार रामजतन राय की भी मौत हो गई थी। बलथर थाना परिसर में करीब 8 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था और थाना भवन में घुसकर जबर्दस्त क्षति पहुंचाई गई थी। यही नहीं अधिकारियों के आवास में भी जबर्दस्त तोड़-फोड़ किया गया था। लोगों के आक्रोश के कारण पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग गए थे। 

अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें साफ-साफ देखा जा रहा है कि जिस युवक के मौत पर इतना बड़ा बवाल हो गया। वही युवक अनिरुद्ध यादव पुलिस कस्टडी में ही मौत से पहले चापाकल पर पानी पीने गया है और उसके बाद मधुमक्खियों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया और काटने लगी। इनसे बचने के लिए वह इधर-उधर भाग रहा है। उसे मधुमक्खियों के डंक से बचाने के लिए पुलिसकर्मी को उसके ऊपर कंबल डालते हुए देखा जा रहा है। 

जो सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, परिजन यह मानने को तैयार नहीं है। अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। यहां बता दें इस घटना के बाद आर्यनगर गांव में एकदम सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग गांव छोड़कर अपने सगे संबंधियों के चले गए हैं। इस पूरे घटना क्रम में अभी तक 14 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार