लाइव न्यूज़ :

मंत्रिपरिषद ने त्रिस्तरीय पंचायत, ग्राम कचहरी के विभिन्न पदों पर चुनाव कराने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:44 IST

Open in App

बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने त्रिस्तरीय पंचायतों, ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना निर्गत किये जाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, संजय कुमार ने बताया कि मंत्रिपरिषद् ने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुशंसित तिथियों के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों/ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों पर मतदान के लिए 24 अगस्त को अधिसूचना निर्गत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बिहार में पंचायतों एवं ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए पिछला चुनाव 2016 में हुआ था और उन सभी की कार्यावधि जून 2021 में समाप्त हो चुकी है। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायतों/ग्राम कचहरियों के विभिन्न पदों के लिए 11 चरणों में 24 सितंबर से मतदान शुरू होकर अंतिम चरण का मतदन 12 दिसंबर को संपन्न होगा। मंत्रिपरिषद् की आज सम्पन्न बैठक में कुल 17 एजेंडों पर निर्णय लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला