लाइव न्यूज़ :

बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा गंडक नदी पर बना पुल, उद्घाटन से पहले ही नदी में हो गया विलीन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2022 16:13 IST

शाहेबपुर कमाल प्रखंड के विष्णुपुर आहोक के समीप गंडक नदी पर बना पुल आज सुबह एकाएक टूटकर नदी में विलीन हो गया। यह पुल नौ माह पहले 13 करोड़ की लागत से बना था।

Open in App
ठळक मुद्देगंडक नदी पर बना यह पुल नौ माह पहले 13 करोड़ की लागत से बना थामुख्यमंत्री नाबार्ड योजना से बुढ़ी गंडक नदी पर करीब 206 मीटर था पुलउद्घाटन से पहले ही इसमें दरार आने लगी थी, अब बीच का हिस्सा पूरी नदी में बहा

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले में गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उद्घाटन से पहले ही गंडक नदी भड़भड़ाकर गिर गया, जो पुल निर्माण में घटिया क्वालिटी का पोल खोल दे रहा है। शाहेबपुर कमाल प्रखंड के विष्णुपुर आहोक के समीप गंडक नदी पर बना पुल आज सुबह एकाएक टूटकर नदी में विलीन हो गया। यह पुल नौ माह पहले 13 करोड़ की लागत से बना था। पुल टूटने के बाद ग्रमीणों में मायूसी है और वह इसको लेकर निर्माणकर्ता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना से बुढ़ी गंडक नदी पर करीब 206 मीटर का पुल साढ़े 13 करोड़ की लागत से बना था, लेकिन पहुंच पथ के अभाव में इसकी शुरुआत नहीं हो पाई थी। मगर इस नवनिर्मित उच्च स्तरीय आरसीसी पुल उद्घाटन से पहले ही आज सुबह टूट कर धराशाई हो गया। अहले सुबह के समय हादसा होने से जानमाल की क्षति नहीं हुई। 

उद्घाटन होने से पहले ही इसमें दरार आने लगी थी और अब बीच का हिस्सा पूरी तरह से टूट कर गंडक नदी में गिर गया। इस पुल का निर्माण फरवरी 2016 में शुरू हुआ था और अगस्त 2017 में कार्य समाप्ति की का बोर्ड लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण की वजह से पुल का हिस्सा टूटकर नदी में गिरने का आरोप लगाया है। 

स्थानीय लोगों की मानें तो इस पर लोकल ट्रैक्टर एवं अन्य गाड़िया जरूर गुजरती थी। साथ ही पैदल आवागमन भी किया जाता था। दो दिन पहले ही पाया नंबर दो एवं तीन के बीच क्रैक और धसान देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी थी। जिसके बाद बलिया एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था। प्रशासन के द्वारा पुल पर लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।

टॅग्स :बिहारबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार