लाइव न्यूज़ :

अमेठी में गोमती नदी में नहाने गए युवक का शव 20 घंटे बाद बरामद

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:29 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), 23 मई ज़िले के थाना शुकुल बाजार अंतर्गत गोमती नदी के सत्थिन घाट पर शनिवार को नहाने गया 25 वर्षीय एक युवक डूब गया। रविवार को करीब 20 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बरामद कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक शुकुल बाजार विश्वनाथ यादव ने बताया कि गांव हसनपुर तिवारी के रहनेवाले विजय बहादुर शर्मा, सुमित शुक्ल, सतीश तिवारी और प्रवेश कुमार शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे गोमती नदी में नहाने गए थे।

उन्होंने कहा कि नहाते समय चारों युवक अचानक डूबने लगे। उस समय वहां मछुआरे मौजूद थे और उन्होंने तत्काल नदी में छलांग लगाकर तीन युवकों को तो जिंदा बाहर निकाल लिया लेकिन 25 वर्षीय विजय बहादुर नामक युवक नहीं मिल सका।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नदी का यह क्षेत्र अयोध्या सीमा के करीब है और इसलिए अमेठी एवं अयोध्या पुलिस एक साथ मिलकर खोज अभियान में लगी थीं।

उन्होंने बताया कि डूबे युवक के शव को गोताखोरों ने आज बरामद कर लिया। फिलहाल मृतक के भाई श्याम बहादुर ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट