लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलता है बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था : पूनियां

By भाषा | Updated: August 16, 2021 23:43 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी विफलता पूरी तरह बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध हैं। पूनियां ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्राथमिकता में राज्य की कानून व्यवस्था नहीं है, किसी भी राज्य में पूर्णकालिक गृहमंत्री होता है, जो समय-समय पर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हैं, लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘गहलोत बतौर मुख्यमंत्री व गृहमंत्री राज्य के नागरिकों से किये गये जनसुरक्षा के वादे को निभाने में पूरी तरफ विफल हैं।’’ भाजपा नेता के अनुसार, कांग्रेस सरकार के शासनकाल में राज्य में पुलिसिंग खत्म सी हो गई है। वहीं भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी में बाढ़ से हुई नुकसान का जायजा लेकर तथ्यात्मक रिपोर्ट सोमवार को पूनियां को सौंपी। इस रिपोर्ट के अनुसार, चारों जिलों में लगभग 6 लाख 85 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, करीब 40 लोगों की मौत हुई है, 7,650 से अधिक पशुओं की मौत, 13 हजार से अधिक मकान गिर गये, बारां जिले में दो गांव पूरी तरह नष्ट हो गये हैं और व्यापारियों को करीब 125 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज