लाइव न्यूज़ :

इंदौर में "नाम पूछकर" चूड़ी वाले को पीटा, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 23, 2021 12:10 IST

Open in App

इंदौर में फेरी लगाकर चूड़ी बेच रहे 25 वर्षीय व्यक्ति को पांच-छह लोगों के समूह ने कथित तौर पर नाम पूछकर पीट दिया और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और अन्य संगीन आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है तथा वायरल वीडियो में समूह में शामिल लोग चूड़ी बेचने वाले को पीटते दिखाई दे रहे हैं जबकि वह उनसे छोड़ देने का आग्रह कर रहा है । पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले चूड़ी विक्रेता तस्लीम अली (25) ने रविवार देर रात शिकायत दर्ज कराई कि गोविंद नगर में पांच-छह लोगों ने उसका नाम पूछा और जब उसने अपना नाम बताया, तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि चूड़ी विक्रेता ने अपनी शिकायत में यह आरोप भी लगाया कि लोगों ने उसके लिए सांप्रदायिक तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उससे 10,000 रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के साथ ही करीब 25,000 रुपये मूल्य की चूड़ियां छीन लीं। अधिकारी ने बताया कि चूड़ी विक्रेता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), धारा 141 (लोगों द्वारा गैरकानूनी तौर पर जमा होना), धारा 147 (बलवा), धारा 153-ए (सांप्रदायिक सौहार्द्र पर विपरीत असर डालने वाला कार्य) और धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जान-बूझकर कहे गए शब्द),धारा 395 (डकैती) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि चूड़ी विक्रेता को पीटने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचूड़ी विक्रेता के खिलाफ आरोप पत्र पेश करने के लिए पुलिस को 14 दिन की मोहलत

भारतचूड़ी विक्रेता के खिलाफ आरोप पत्र पेश करने के लिए पुलिस को 14 दिन की मोहलत

भारतइंदौर में नाबालिग छात्रा के लैंगिक उत्पीड़न मामले में चूड़ी विक्रेता की जमानत अर्जी खारिज

भारतचूड़़ी विक्रेता नाबालिग छात्रा के लैंगिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

भारतइंदौर में भीड़ द्वारा पीटे गए चूड़ी विक्रेता पर नाबालिग छात्रा के लैंगिक उत्पीड़न का मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज