लाइव न्यूज़ :

आलोचना पर उतरे मेघालय के राज्यपाल, कहा- शुक्र है कि अभिजीत बनर्जी को 'न्याय' योजना के लिये नोबेल नहीं मिला

By भाषा | Updated: October 17, 2019 05:47 IST

‘न्याय’ (न्यूनतम आय योजना) कांग्रेस की एक न्यूनतम आय गारंटी योजना थी और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसकी संकल्पना की गई थी और इसे लेकर चुनावी वादे किये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी टिप्पणियों से अतीत में विवाद छेड़ चुके मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने कांग्रेस के लिये ‘न्याय’ योजना की संकल्पना करने को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की आलोचना की है।रॉय ने अपने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें बनर्जी की उपलब्धियों को लेकर गर्व है, जिन्हें वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिये प्रायोगिक पहल को लेकर उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो एवं एक अन्य अर्थशास्त्री के साथ यह पुरस्कार मिला है।

अपनी टिप्पणियों से अतीत में विवाद छेड़ चुके मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने कांग्रेस के लिये ‘न्याय’ योजना की संकल्पना करने को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की आलोचना की है। साथ ही, रॉय ने अपने अपने ट्वीट में कहा कि उन्हें बनर्जी की उपलब्धियों को लेकर गर्व है, जिन्हें वैश्विक गरीबी उन्मूलन के लिये प्रायोगिक पहल को लेकर उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो एवं एक अन्य अर्थशास्त्री के साथ यह पुरस्कार मिला है।

रॉय ने यह ट्वीट 14 अक्टूबर को किया था जिस दिन इस पुरस्कार की घोषणा हुई थी। मेघालय के राज्यपाल ने कहा , ‘‘मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि न्याय एक सनकी और मूर्खतापूर्ण येाजना थी। यहां तक कि इसके जनक भी अब इसका जिक्र नहीं कर रहे हैं। शुक्र है कि बनर्जी और डुफ्लो को न्याय के लिये यह पुरस्कार नहीं मिला। मुझे बताया गया कि यह उन्हें कुछ अच्छे प्रायोगिक कार्य के लिये मिला है, किसी मौलिक चीज के लिये नहीं।’’

गौरतलब है कि ‘न्याय’ (न्यूनतम आय योजना) कांग्रेस की एक न्यूनतम आय गारंटी योजना थी और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसकी संकल्पना की गई थी और इसे लेकर चुनावी वादे किये गये थे। रॉय ने यह भी कहा कि उन्होंने बनर्जी के बारे में कभी नहीं सुना था। ‘‘लेकिन फिर भी ‘‘मैं कोई अर्थशास्त्री नहीं...।’’

एक कार्यक्रम से अलग रॉय ने पीटीआई से कहा कि उन्होंने न्याय योजना की आलोचना की क्योंकि इस योजना के वित्तीय स्रोत का जिक्र नहीं किया गया था। 

टॅग्स :अभिजीत बनर्जीमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज