लाइव न्यूज़ :

ठाणे : ग्राम पंचायत चुनाव की उम्मीदवार की कार में अज्ञात लोगों ने आग लगाई

By भाषा | Updated: January 4, 2021 14:08 IST

Open in App

ठाणे, चार जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आगामी ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने जा रही एक उम्मीदवार की कार में सोमवार को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इससे एक दिन पहले कुछ लोगों ने एक व्यक्ति और उनकी पत्नी पर गोलियां चलाई थीं जो दोनों ही इस चुनाव में उम्मीदवार हैं। हालांकि वे भी इस हमले में बच निकले।

ग्राम पंचायत चुनाव 15 जनवरी को होने हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने चुनाव उम्मीदवार कविता भोइर की कार के टायर में आग लगा दी। कार भिवंडी टाउनशिप के कारबोआन इलाके में उनके घर में खड़ी थी। इसमें कार आंशिक रूप से जल गई।

भोइर ने संवाददाताओं से कहा कि बीते 15 दिन से उन्हें धमकियां मिल रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि यदि उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया तो उन्हें मार दिया जाएगा।

भिवंडी तालुका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राम बालसिंह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र