लाइव न्यूज़ :

ठाणे नगर निगम चुनावः शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के के बेटे आशुतोष को टिकट नहीं?, कहा- कोई बात नहीं, ईमानदारी से काम करता रहेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2025 12:32 IST

Thane Municipal Corporation Elections: नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई, लेकिन 137 सदस्यीय ठाणे नगर निगम के लिए शिवसेना ने अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार रात अपने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की।‘‘पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा कभी कम नहीं होगी।’’आशुतोष ने नागरिकों की शिकायतों को हल करने के लिए चुपचाप ईमानदारी से काम किया।

 

 

 

Thane: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा आगामी ठाणे नगर निगम चुनाव में बेटे को टिकट नहीं दिए जाने के बाद स्थानीय सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि वह इस कदम से नाराज नहीं हैं। ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में म्हस्के ने कहा कि उनका परिवार पूरी प्रतिबद्धता के साथ शिवसेना के लिए काम करना जारी रखेगा क्योंकि उन्होंने पार्टी के प्रमुख, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लिए गए फैसलों पर कभी सवाल नहीं उठाया था। म्हस्के ने कहा कि उनके बेटे आशुतोष ने नागरिकों की शिकायतों को हल करने के लिए चुपचाप पूरी ईमानदारी से काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने किसी पद के लिए नहीं बल्कि एक शिवसैनिक के रूप में काम किया। स्वाभाविक रूप से लोग चाहते थे कि मेरा बेटा उसी क्षेत्र में काम करता रहे जहां मैंने सेवा की थी।’’ उन्होंने कहा कि लोगों की निराशा समझ में आती है। लोकसभा सदस्य ने कहा कि आशुतोष पार्टी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा कभी कम नहीं होगी।’’

हालांकि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई, लेकिन 137 सदस्यीय ठाणे नगर निगम के लिए शिवसेना ने अब तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। ठाणे में 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए शिवसेना की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार रात अपने 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

इस बीच ठाणे के येऊर क्षेत्र से शिवसेना के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि चुनाव में स्थानीय उम्मीदवारों की उपेक्षा की गई है। इससे पहले, युवा नेता स्वप्निल लांडगे और निखिल बुड़जाडे भी टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से दूरी बना चुके हैं। 

 

टॅग्स :Thane Municipal CorporationEknath Shindeशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?