लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की फायरिंग, एक पुलिस जवान शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 16, 2020 19:30 IST

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले में पुलिस के एक जवान के शहीद होने के बाद मौके पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में एक बार फिर से सुरक्षा बल के जवानों पर आतंकियों ने हमला किया है।स्थानीय प्रशासन व अर्धसैनिक बल के जवान क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे हैं।

श्रीनगर: आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। जबकि सुरक्षाबलों ने लश्करे तौयबा के पांच समर्थकों को हिरासत में लेकर उनके कई ठिकानों का भांडोफोड़ किया है।

कुलगाम के फिसल यारीपोरा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त नाके पर अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का हैड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। वहीं संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हमला शाम साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। फिसल यारीपोरा कुलगाम में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त नाके को निशाना बनाते हुए अचानक से हमला बोल दिया। पहले तो आतंकवादियों ने नाका पार्टी पर ग्रेनेड दागा फिर गोलियां बरसाते हुए वहां से फरार हो गए। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का हैड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों की मदद से घायल पुलिस जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया परंतु जख्मों का ताव न सहते हुए उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद हैड कांस्टेबल पुलवामा का रहने वाला है।

इससे पहले बडगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मददगारों के छिपे होने की सूचना मिली। आनन-फानन में जवानों की संयुक्त टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान लश्कर के पांच मददगार पकड़े गए। इस ऑपरेशन को बडगाम पुलिस, 53 आरआर और सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन ने अंजाम दिया।

इस ऑपरेशन में आतंकियों का एक शीर्ष मददगार जहूर वानी भी गिरफ्तार किया गया है। उसके खुलासे पर एक और आतंकी ठिकाने का भी पता चला है। जिसका इस्तेमाल आतंकवादियों ने शरण लेने के लिए किया था। ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि पकड़े गए लश्कर के मददगार आतंकियों को खाद्य सामग्री व रहने का स्थान मुहैया कराते थे और साथ ही ये आतंकियों के लिए रेकी भी करते थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया