लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में दाखिल होने की फिराक में आतंकी, हम किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयारः बीएसएफ

By भाषा | Updated: November 22, 2019 20:37 IST

जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के महानिरीक्षक एन. एस. जामवाल ने कहा कि बीएसएफ सैनिकों को पाकिस्तान स्थित आतंवादियों के ड्रोन के जरिए हथियार गिराने के खतरे से निपटने के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। हालांकि अभी तक ऐसी किसी घटना की कोई खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजामवाल ने कहा, ‘‘ हम किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा विशेषकर जम्मू के कठुआ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की वारदातें बढ़ी हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को पाकिस्तान से आतंकवादियों के जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने की फिराक में होने की जानकारी देते हुए बल के किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार होने का आश्वासन दिया।

जम्मू फ्रंटियर बीएसएफ के महानिरीक्षक एन. एस. जामवाल ने कहा कि बीएसएफ सैनिकों को पाकिस्तान स्थित आतंवादियों के ड्रोन के जरिए हथियार गिराने के खतरे से निपटने के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। हालांकि अभी तक ऐसी किसी घटना की कोई खबर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू सीमा के पास हमारे सैनिकों के समक्ष पेश होने वाली प्रमुख चुनौती आतंकवादियों की सशस्त्र घुसपैठ, सुरंग बनाना, ‘स्नाईपिंग’ और ड्रोन से अंजाम दी जाने वाली वारदातें हैं, हालांकि ऐसी कोई घटना अभी तक यहां हुई नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि ठंड की शुरुआत में धुंध और पहाड़ी इलाकों में बर्फ के कारण दृश्यता कम होने के कारण केन्द्र शासित राज्य में आतंकवादियों के घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। जामवाल ने कहा, ‘‘ हम किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा विशेषकर जम्मू के कठुआ जिले में संघर्ष विराम उल्लंघन की वारदातें बढ़ी हैं।

ऐसी चीजों का कोई असर नहीं होगा क्योंकि ठंड से निपटने और हर कार्रवाई का हम मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है।’’ उन्होंने कहा कि ड्रोन से हालांकि कोई बड़ा खतरा नहीं है और ऐसी किसी घटना की कोई खबर भी नहीं है लेकिन सैनिकों को ऐसी गतिविधियों की संभावना के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए गए हैं।

बीएसएफ के आईजी ने कहा, ‘‘ यह एक चुनौती है, क्योंकि हमने पड़ोसी देशों द्वारा हथियार गिराने की वारदातें देखीं है। हम सतर्क हैं और (क्षेत्र में कोई भी ड्रोन देखे जाने पर) उचित कार्रवाई की जाएगी।’’ सीमा पर मौजूद आतंकवादियों के शिविरों की संख्या पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसे आंकड़े अधिकतर अटकलों पर आधारित होते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हालांकि, आतंकवादी हमारी और दाखिल होने की फिराक में हैं। हम भी उनकी घुसपैठ की कोशिश का जवाब देने को तैयार हैं। आप निश्चिंत रहें।’’ बीएसएफ अधिकारी ने ‘इंटर फ्रंटियर रेसलिंग कॉम्पिटिशन’ के समापन समारोह के मौके पर उन्होंने यह बात कही। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बलमोदी सरकारधारा ३७०पाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर