लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव, अमित शाह ने की कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2023 18:11 IST

बीजेपी अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 2024 पार्टी के शीर्ष पद पर काबिज रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गयानड्डा के कार्यकाल को बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखा, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। वह 2024 पार्टी के शीर्ष पद पर काबिज रहेंगे। मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। ऐसे में यह निश्चित हो गया है कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान किया है। अमित शाह ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है साथ ही उन्होंने नड्डा की उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें इसके बधाई भी दी। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, मुझे विश्वास है कि मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में बीजेपी 2024 में और भी बड़े बहुमत से जीतेगी और एक बार फिर मोदी जी देश का नेतृत्व पीएम के रूप में करेंगे।

नड्डा के कार्यकाल को जून 2024 तक बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखा, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 से भी अधिक बहुमत से जीत हासिल करेगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय राजधानी स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में सोमवार को शुरु हुई थी। 

बैठक का आज दूसरा और आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह कार्यकारिणी स्थल पहुंचे। उनके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के करीब 350 वरिष्ठ नेता इस कार्यकारिणी में भाग ले रहे हैं। इनमें पार्टी शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री व पांच उपमुख्यमंत्री तथा 35 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इसी साल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा था। 

इसके पहले वह जुलाई 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। उसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाली थी। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लगातार तीन साल के लिए दो कार्यकाल दिए जाने का प्रावधान है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में दो दिसंबर 1960 को हुआ था।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह