लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में असम के व्यक्ति की हिरासत में मौत, सीमा पर गतिरोध के बीच तनाव बढ़ा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:05 IST

Open in App

गुवाहाटी, ऐजल, दो नवम्बर असम के कछार जिले के एक व्यक्ति की सोमवार को मिजोरम में हिरासत में मौत हो गई, जिससे पूर्वोत्तर के दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया। दोनों राज्यों में पहले से ही सीमा विवाद को लेकर गतिरोध चल रहा है।

मिजोरम के कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक वनलालफाका रालते ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि मादक पदार्थों के कुख्यात तस्कर इंताजुल लस्कर (45) को रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया जब वह अंतरराज्यीय सीमा को पार करके नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने आया था। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

बहरहाल, असम पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वह एक जंगली क्षेत्र से लापता हो गया है जहां वह लकड़ियां इकट्ठी करने गया था और धोलाई थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आज सुबह हमें मिजोरम के कोलासिब जिले की पुलिस से पुष्टि हुई कि वह उनकी हिरासत में है। बहरहाल, दोपहर तक हमें बताया गया कि उसकी मौत हो गई।’’

रालते ने दावा किया कि इंताजुल वैरेंगटे में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने गया था जब उसे यंग मिजो एसोसिएशन के स्वयंसेवकों ने पकड़ लिया और राज्य उत्पाद एवं नार्कोटिक्स विभाग को सौंप दिया।

अधिकारी ने कहा कि स्वयंसेवकों की पकड़ से भागने के प्रयास में उसके टखने में मामूली चोट आई।

रालते ने कहा कि उसे वैरेंगटे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया क्योंकि अधिकारियों ने पाया कि वह काफी कमजोर है।

मिजोरम के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 10 बजकर 20 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

असम पुलिस के अधिकारी ने घटना को लेकर मिजोरम पर ऊंगली उठाई और आरोप लगाया कि यह ‘‘हिरासत में मौत का स्पष्ट मामला है।’’

कछार के पुलिस अधीक्षक भंवर लाल मीणा ने रालते को पत्र लिखकर मामले की जांच का आग्रह किया है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों द्वारा 17 अक्टूबर को 18 अस्थायी झोपड़ियों और तीन अर्द्ध शहरी आवासीय इकाइयों को कथित तौर पर तोड़ने के बाद से तनाव है जिसके बाद असम, मिजोरम और केंद्र सरकार के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए