लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पारा चढ़ा, न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज

By भाषा | Updated: August 25, 2021 10:40 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन के वक्त तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 था। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनए साल में बदला MP का मौसम, ग्वालियर, सागर- चंबल में घना कोहरा, पूर्वी हिस्से मे बारिश की संभावना

भारतमौसम विभाग ने उत्तराखंड-यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में जारी किया अलर्ट, भारी बारिश की जताई संभावना

भारतदिल्ली में मौसम बिगड़ने से और गंभीर हो सकती है हालत, मौसम विभाग ने राजधानी में जारी किया बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट

भारतमहाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के 6 जिलों में बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतहिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बारिश के कारण आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी, 29 जून तक भारी बारिश की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण