लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: चुनाव से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा, कांग्रेस प्रत्याशी ने की सार्वजनिक आत्मदाह की कोशिश, केसीआर पर लगाए ये आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2018 11:13 IST

Telangana Election 2018: तेलंगाना में सात दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए 119 निर्वाचन क्षेत्रों से 1,821 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने वाले हैं।

Open in App

तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर 2018 को विधान सभा चुनाव होने हैं, ऐसे में नेताओं के एक से बढ़कर एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के उम्मीदवार वेंटरू प्रताप रेड्डी ने तेलंगाना मुख्यमंत्री और टीआरएस नेता के चंद्रशेखर राव पर गलत तरीके से उनके घर पर छापेमारी का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। 

प्रताप रेड्डी जो कि गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से आगामी तेलंगाना चुनाव में लड़ रहे हैं, वह सोमवार को देर रात पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की थी। 

रविवार को तेलंगाना पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार के पैसे और शराब के अवैध वितरण के मामलों में एक छापेमारी की थी। प्रताप रेड्डी का आरोप है कि चुनाव के पहले इसतरह की छापेमारी जानकर करवाई गई है, ताकि उनकी छवि धूमिल की जाए सके। जिसका आरोप उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर पर लगाया है। 

कांग्रेस प्रत्याशी ने पुलिस थाने में किया ड्रामा

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त बलनगर पी वी पद्मजा ने बताया है, "पुथबाशीराबाद पुलिस कुथबुल्लापुर उड़ान दल के साथ वेंटरू प्रताप रेड्डी के निवास स्थान पर गई, जो पेटबाशीराबाद पुलिस स्टेशन की सीमा में है और जांच आयोजित की गई थी।''

पी वी पद्मजा ने कहा, छापेमारी के बाद प्रताप रेड्डी अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने में आकर अधिकारियों के साथ गलत व्यवहार शुरू कर दिया और प्रताप रेड्डी ने खुद पर पेट्रोल डाला और आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि उनके निवास स्थल से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की आगे जांच चल रही है। 

तेलंगाना में  119 निर्वाचन क्षेत्रों से 1,821 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

तेलंगाना में सात दिसंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए 119 निर्वाचन क्षेत्रों से 1,821 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 22 नवंबर को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया की समाप्ति के बाद आयोग ने सोमवार को यह आधिकारिक आंकड़े सामने रखे। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक 1,762 नामांकन या तो खारिज किए गए या वापस ले लिए गए। इनमें सबसे ज्यादा 42 उम्मीदवार मल्काजगिरी क्षेत्र से हैं जिनमें निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। इसके बाद 35-35 उम्मीदवार उप्पल और एलबी नगर निर्वाचन क्षेत्र से हैं। 

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने विधानसभा की सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

महागठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने 99 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि इसके अन्य सहयोगियों-तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने 13 और भाकपा ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने 118 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आने वाले हैं। 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसके चंद्रशेखर रावतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह