लाइव न्यूज़ :

Telangana Legislative Council Elections 2025: अभिनेत्री विजयाशांति, अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाईक को टिकट?, कांग्रेस ने 3 प्रत्याशी की घोषणा की, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2025 09:22 IST

Telangana Legislative Council Elections 2025: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक बयान जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देTelangana Legislative Council Elections 2025: तेलंगाना में 20 मार्च को विधान परिषद चुनाव होने हैं।Telangana Legislative Council Elections 2025: तेलंगाना विधान परिषद की पांच सीट के लिए चुनाव इसलिए हो रहा है।Telangana Legislative Council Elections 2025: बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के साथ भी काम किया।

Telangana Legislative Council Elections 2025: कांग्रेस ने तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति के साथ-साथ अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाईक को भी उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना में 20 मार्च को विधान परिषद चुनाव होने हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। तेलंगाना विधान परिषद की पांच सीट के लिए चुनाव इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के चार एमएलसी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का एक एमएलसी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

तेलुगु और अन्य भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली विजयाशांति पहले बीआरएस (तब टीआरएस) की ओर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने तेलंगाना राज्य के गठन के लिए एक अलग पार्टी बनाई थी, लेकिन बाद में बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के साथ भी काम किया।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कहा कि पार्टी ने विजयशांति को इसलिए चुना क्योंकि वह एक महिला और पिछड़े वर्ग को अवसर देना चाहती थी। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले अद्दांकी दयाकर कांग्रेस के मुखर नेता हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति से आने वाले शंकर नाईक कई वर्षों से कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता हैं।  

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र