लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना सरकार 17 अगस्त को आधिकारिक रूप से ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाए : पात्रा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:31 IST

Open in App

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को मांग की कि तेलंगाना सरकार आधिकारिक रूप से 17 सितंबर को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाए’। इसके साथ ही उन्होंने कथित बेरोजगारी और परिवार के शासन को लेकर तेलंगाना सरकार की आलोचना की। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार की चल रही ‘पदयात्रा’ में शामिल होने आए पात्रा ने हैदराबाद रियासत को भारतीय संघ में शामिल करने में देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की शानदार भूमिका को याद किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पात्रा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, उसी प्रकार हैदराबाद और तेलंगाना के प्रत्येक निवासी को 17 सितंबर ‘मुक्ति दिवस’ के तौर याद करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि हैदराबाद रियासत का 17 सितंबर 1948 को भारत में विलय हुआ था। पात्रा ने तेलंगाना की तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार को 17 सितंबर को ‘मुक्ति दिवस’ मनाने की ‘चुनौती दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री (के चंद्रशेखर राव) को चुनौती देता हूं। मुख्यमंत्री जी आपने वादा किया था कि जब आप सत्ता में आएंगे और तेलंगाना राज्य का गठन होगा तो आप मुक्ति दिवस मनाएंगे... वह कौन है, जिसके भय से आप मुक्ति दिवस नहीं मना रहे हैं? मैं चुनौती देता हूं। 17 सितंबर आ रहा है। आप मुक्ति दिवस मनाएं। अन्यथा बंडी संजय जी और भाजपा मुक्त दिवस मनाएगी क्योंकि हम राष्ट्रवादी हैं...।’’ पात्रा ने उन खबरों को याद किया जिसमें कथित तौर पर कुछ साल पहले एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) का नाम लेकर पुराने हैदराबाद के चार मीनार इलाके में अभियान शुरू करने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि बंडी संजय कुमार ने उस चुनौती को खंडित कर चार मीनार इलाके स्थित भाग्य लक्ष्मी मंदिर से 28 अगस्त को ‘पदयात्रा’ शुरू की है। पात्रा ने दावा किया कि दिल्ली से हैदराबाद की उड़ान में उनके साथ यात्रा कर रहे तेलंगाना के युवाओं ने मंगलवार को बताया कि राज्य में ‘‘भू माफिया, रेत माफिया और शराब माफिया’’ है। भाजपा प्रवक्ता के मुताबिक युवाओं ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री का परिवार- बेटा-बेटी- दामाद- राजनीतिक रूप से रोजगार प्राप्त है लेकिन आम जनता बेरोजगार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार