लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद पर आज से तेलंगाना का पूरा अधिकार, संयुक्त राजधानी का दर्जा हटा, आंध्र प्रदेश से हुई अलग

By आकाश चौरसिया | Updated: June 2, 2024 15:16 IST

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 की धारा 5 (1) द्वारा निर्धारित किया गया था हैदराबाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी होगी। लेकिन, इसकी उपधारा में ये भी बताया गया था कि यह नियम सिर्फ अगले 10 सालों के लिए है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद पर आज से तेलंगाना का पूरा कंट्रोल संयुक्त राजधानी का दर्जा हटा अब मात्र सिर्फ तेलंगाना की राजधानी रहेगा हैदराबाद

नई दिल्ली: देश के पुराने स्मारक और न जाने अनगिनत मस्जिद और कई किले से भरा महानगर हैदराबाद आज से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त रूप में राजधानी नहीं रहेगा। जैसा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 की धारा 5 (1) द्वारा निर्धारित किया गया था। यह अहम बदलाव आज से लागू हो गया है और अब मात्र हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी रह गई है। 

साल 2014 में आंध्र प्रदेश को दो हिस्सो में अलग किया गया, तभी से हैदराबाद को आंध्र और तेलंगाना की राजधानी की घोषित कर दिया गया था, इसे लागू हुए करीब 10 साल हो गए हैं। 

हैदराबाद कब बना दो प्रदेशों की संयुक्त राजधानीआंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में कहा, 2 जून, 2014 को हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त रूप से राजधानी बना था, उस समय ही एक्ट के जरिए बताया गया था कि यह महानगर 10 साल से ज्यादा संयुक्त राजधानी के तौर पर अस्तित्व में नहीं रहेगा।  अधिनियम में साफ बताया गयाइस अधिनियम में ये भी बताया गया था कि इस अवधि के समाप्त होने के बाद जिसका जिक्र इस अधिनियम की उपधारा एक में था, हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की राजधानी मात्र रह जाएगी और आंध्र प्रदेश के लिए एक नई राजधानी बनाएं। 

तेलंगाना राज्य के गठन ने एक लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति को चिह्नित किया, क्योंकि फरवरी 2014 में संसद में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक की मंजूरी के बाद 2 जून 2014 को राज्य का दर्जा आधिकारिक तौर पर हासिल किया गया था।

रेवंत रेड्डी का आदेश पिछले महीने, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को हैदराबाद में 'लेक व्यू सरकारी' गेस्ट हाउस जैसी इमारतों को पुनः प्राप्त करने का निर्देश दिया था, जिन्हें 2 जून, 2014 के बाद 10 साल की अवधि के लिए आंध्र प्रदेश को आवंटित किया गया था।

फिर भी, कथित तौर पर लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए चुनाव आयोग द्वारा मंजूरी रोके जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अलगाव के एक दशक बाद भी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच संपत्ति के बंटवारे सहित कई अनसुलझे मामले बने हुए हैं। तेलंगाना 2 जून 2014 को अस्तित्व में आया।

टॅग्स :हैदराबादआंध्र प्रदेशतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"