लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में समयपूर्व चुनाव की अटकलों के बीच अप्रैल में अधिकतर चुनावी बॉन्ड हैदराबाद में भुनाए गए

By विशाल कुमार | Updated: May 14, 2022 08:30 IST

अप्रैल में बेचे गए 648 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड में से लगभग 425 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड हैदराबाद शाखा से बेचे गए, इसके बाद 100 करोड़ रुपये के चेन्नई शाखा में बेचे गए। बाकी बॉन्ड कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और पणजी शाखाओं में बेचे गए।

Open in App
ठळक मुद्दे1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक योजना की 20 वीं किश्त में 648 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड बेचे गए।648 करोड़ रुपये में से लगभग 425 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड हैदराबाद शाखा से बेचे गए।जनवरी में बेचे गए इलेक्टोरल बॉन्ड अप्रैल 2021 के विधानसभा चुनावों की तुलना में लगभग दोगुने थे।

नई दिल्ली: ऐसे समय में जब तेलंगाना में समयपूर्व चुनाव कराए जाने की अटकलें तेज हैं तब सूचना के अधिकार (आरटीआई) से पता चला है कि अप्रैल महीने में बेचे गए अधिकतर चुनावी बॉन्ड हैदराबाद में भुनाए गए।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, आरटीआई कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के एक सवाल के जवाब में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने गुरुवार को कहा कि 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक योजना की 20 वीं किश्त में 648 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड बेचे गए।

648 करोड़ रुपये में से लगभग 425 करोड़ रुपये मूल्य के बॉन्ड हैदराबाद शाखा से बेचे गए, इसके बाद 100 करोड़ रुपये के चेन्नई शाखा में बेचे गए। बाकी बॉन्ड कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली और पणजी शाखाओं में बेचे गए।

हालांकि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा के जल्द चुनाव की बात को खारिज कर दिया था, जिसका कार्यकाल जनवरी 2024 तक है।

जनवरी में पिछली किश्त में, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनाव अभियान के दौरान कुल 1,213 करोड़ रुपये मूल्य के चुनावी बॉन्ड बेचे गए थे। 

फरवरी में एसबीआई द्वारा कुमार को दिए गए एक अन्य आरटीआई जवाब के अनुसार, 1 जनवरी से 10 जनवरी तक बेचे गए इलेक्टोरल बॉन्ड अप्रैल 2021 के विधानसभा चुनावों की तुलना में लगभग दोगुने थे।

टॅग्स :तेलंगानाविधानसभा चुनावके चंद्रशेखर रावSBIतेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार